Nature Nature

महाप्रज्ञ योग एवं प्रेक्षाध्यान सभागार में कस्बेवासी योग शिविर का ले रहे लाभ

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में योग को लेकर जागरूकता बढ़ी है इसी के परिणाम स्वरूप अब क्षेत्र में लोग अपने घरों और अन्य स्थलों पर अपने आप को योग के माध्यम से स्वस्थ रखने का प्रयास कर रहे हैं तो वही श्री डूंगरगढ़ के योग गुरु ओम प्रकाश कालवा लगातार योग से जीवन में कैसे स्वस्थ रहें आमजन को जागरूक कर रहे हैं और वे कई जगहों पर योग शिविर भी लगा कर लोंगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की कला सिखा रहे हैं। कस्बे में स्थित तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि महाप्रज्ञ योग एवं प्रेक्षाध्यान सभागार में योग गुरु ओम प्रकाश कालवा ने योग साधकों को शुगर, बीपी, गैस, कब्ज, एसिडिटी, कमर दर्द, सर्वाइकल, तनाव, मोटापा कम करने के लिए मार्गदर्शन एवं योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में जानकारी देते हुए योग की क्रियाओं का अभ्यास करवाया। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने कहा भाग दौड़ भरी जिंदगी में तन और मन को निरोग करने के लिए योग बहुत जरूरी है। इस दौरान करणी रिसॉर्ट के संस्थापक रणजीत कुमार धूपड़, पीएनबी बैंक के हरि प्रसाद भादू, यश बैंक ब्रांच मेनेजर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, सोमानी ग्रुप ऑफ ईडस्ट्री के सीनियर सेल्स मैनेजर शंकर लाल भूंवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद पालीवाल, किशन लाल भादू, खिंयाराम सोनी, मंजू चौधरी, प्रियंका चौधरी आदि ने योग शिक्षक ओम कालवा का आभार व्यक्त करते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights