समाचार गढ़ 25 सितंबर 2025 श्रीडूंगरगढ़। वीरभूमि धीरदेसर चोटियान में शहीद नायक बजरंगलाल चोटिया की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज 26 सितंबर को रखा गया है। यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे शहीद नायक राकेश कुमार चोटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धीरदेसर चोटियान में होगा। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रवासी एकत्र होकर शहीद की स्मृति को नमन करेंगे और उनके बलिदान को याद करेंगे।











