Nature Nature

भूराराम सेरडिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, प्रतिभाशाली युवाओं को किया गया सम्मानित

Nature

समाचार गढ़, श्री डूंगरगढ़ 9 मार्च 2025 खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं गांधीवादी विचारक स्व. भूराराम सेरडिया की 23वीं पुण्यतिथि पर 9 मार्च को खादी समिति भवन श्री डूंगरगढ़ में श्रृद्धाजंलि सभा रखी गई । जिसमें दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित कर सेरडिया को श्रृद्धाजंली दी गई । सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी तुलछीराम चोरडिय़ा ने कहा कि सेरडिया समाज के बहुत बड़े व्यक्तित्व थे, उन्होंने गांधीवादी विचारधारा के साथ लोककल्याण की भावना से रचनात्मक कार्यो में समाज एवं राष्ट्रहित में बड़ा योगदान दिया । ऐसे महान व्यक्तित्व के कार्य एवं निःस्वार्थ सेवाएं हम सब के लिए अनुकरणीय है । खादी समिति के मुख्य ट्रस्टी एवं साहित्यकार श्याम महर्षि ने सेरडिया द्वारा खादी जगत को दी गई सेवाओं को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि खादी स्वतंत्रता आन्दोलन की जनक एवं एक विचारधारा रही है, इसे जीवित रखना चुनोतिपूर्ण हो रहा है । युवाओं को इसे बचाने हेतु आगे आना होगा । खादी समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस संस्था के संस्थापक सदस्य सेरडिया जी ने हमेशा निःस्वार्थ भाव से खादी जगत को अपनी सेवाएं एवं आमजन के विकास हेतु संस्था को सवा तीन बीघा भूमि दान में दी । गांधी ने देश मे आत्मनिर्भता लाने एवं आमजन को तन ढकने के लिए खादी का आन्दोलन चलाया ।

जिसे आगे बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में सेरडिया जी गांधीवादी विचारधारा के साथ सर्वोदय समाज के विकास हेतु आजीवन संघर्षरत रहे । श्रंद्धाजलि सभा में युवा शक्ति को प्रोत्साहन हेतु संस्था द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान एवं निबन्ध प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया । साहित्यकार भंवरलाल भोजक, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, थानमल भाटी, जिज्ञासु सिद्ध ने भावी पीढ़ी के लिए सेरडिया जी की संघर्ष एवं त्याग भावना को अनुकरणीय बताते हुए आमजन एवं युवाओं को खादी विचारधारा अपनाने का आह्वान किया । श्रंद्धाजलि सभा मे समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, भीखराज जाखड़, शुभकरण पारीक, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू, जगदीश स्वामी, शंकरलाल जाखड़, कुम्भाराम घिंटाला, एस एम जैन, देवाराम सायच, रामनिवास महिया, गोपाल खिलेरी, ओमनाथ सिद्ध, प्यारेलाल ढुकिया, रामकिशन गावड़िया, श्रवणसिंह राजपुरोहित, भगवानाराम महिया, गोपीराम नेण, सादिराम सेरडिया, मोहनलाल गोदारा, हरिदास स्वामी, शिव पुरोहित, हरलाल भाम्भू, रामलाल हरडू, हरिराम पूनियां, मालाराम सेरडिया, ओमप्रकाश जाखड़, सीताराम सेरडिया, दीनदयाल जाखड़, लूणाराम ज्याणी सहित युवाओं एवं महिलाओं ने सेरडिया को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजली दी । खादी समिति के मंत्री ओ पी शर्मा एवं भूराराम सेरडिया मेमोरियल संस्थान के संस्थापक सुशील सेरडिया ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights