Nature Nature

वीरता और बलिदान के प्रतीक महाराजा सूरजमल को दी श्रद्धांजलि

Nature

समाचारगढ़ श्री डूंगरगढ़, 25 दिसम्बर 2024, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्री डूंगरगढ़ के तत्वावधान में अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल के 261वें बलिदान दिवस पर महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्री डूंगरगढ़ में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन रखा गया । दो मिनट का मौन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अजेय वीर योद्धा महाराजा सूरजमल को श्रंद्धाजलि दी गयी । श्रंद्धाजलि सभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील ने कहा कि महाराजा सूरजमल एक महान अजेय योद्धा थे ,उनमें वीरता, धीरता, उदारता, दूरदर्शिता का संगम सुशोभित था । समावेशी सोच को आत्मसात करने वाली भारतीयता के सच्चे प्रतीक थे । एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने जनकल्याणकारी सोच के साथ मजबूत रियासत की नींव रखी । कन्हैयालाल सिहाग, सुशील सेरडिया ने अपने सम्बोधन में अजेय योद्धा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया । श्रंद्धाजलि सभा कार्यक्रम में राजस्थान जाट महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष नीरु चौधरी, जाट महासभा सीकर के जिलाध्यक्ष अमित पुनियाँ, जाट महासभा बीकानेर जिलाध्यक्ष ईश्वरराम सिहाग, जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, ताराचन्द पायल रतनगढ़, ओमप्रकाश बाना, हरिराम सारण, बाबूलाल घिंटाला, बिरजुराम, एडवोकेट राकेश आर्य, हनुमान बाना, हरिराम पुनियाँ आदि उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights