Nature Nature

बिग्गा-रीड़ी में सत्यवादी गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला गुरुवार से, रात्रि को होगा विशाल जागरण लगेगी भजनों की झड़ी, यात्री पहुंचने शुरू, कथा का समापन हुआ

Nature

बिग्गा-रीड़ी में सत्यवादी गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला गुरुवार से, रात्रि को होगा विशाल जागरण लगेगी भजनों की झड़ी, यात्री पहुंचने शुरू, कथा का समापन हुआ

समाचार-गढ़ श्री डूंगरगढ़/बीकानेर, 25 अक्टूबर 2023। (गौरीशंकर सारस्वत, सातलेरा)
बिग्गा – सातलेरा से दो किमी दूर उतर दिशा रोही स्थित जाखड़ समुदाय के कुल देवता सत्यवादी गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर असोज माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी को लगने वाला दो दिवसीय मेला गुरुवार सुबह से शुरू होगा तथा इसी दिन रात्रि को श्री वीर बिग्गाजी महाराज का विशाल रात्रि जागरण होगा जिसमे अपनी सुरीली आवाज से भजनों की झड़ी लगाने वाली भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी बीकानेर तथा विमला चौधरी एंड पार्टी द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की अमृत बरसात कर यशोगान किया जायेगा।श्री वीर बिग्गाजी सेवा संस्थान के प्रचारक भीमसेन जाखड़ ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।मेले के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है।जाखड़ ने बताया कि यात्री पहुंचने शुरू हो गए हैं।मेले में पंजाब, हरियाणा , उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र , गुजरात , चंडीगढ़ , बाड़मेर , जैसलमेर , हनुमानगढ़ , नागौर,सहित राजस्थान के कोने कोने से वीर बिग्गाजी महाराज के भक्त पैदल , वाहनों से पहुंच कर सुख समृद्धि की कामना करते है। मेले को देखते हुए मेला परिसर में अस्थाई दुकानें लगनी शुरू हो गई है।मंदिर पुजारी मालाराम तावनिया ने बताया कि मेले में हजारों की तादाद में श्रद्धालु यहां धोक लगाने के लिए पहुंचेंगे।दो दिवसीय मेले के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के साथ साथ अखंड ज्योत प्रज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की जायेगी।
कथा का हुआ समापन – श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्य पीठ धड़ देवली धाम में चल रही वीर बिग्गाजी महाराज की पांच दिवसीय कथा का समापन बुधवार शाम को हुआ।कथा वाचिका विमला चौधरी ने कथा श्रोताओ से वीर बिग्गाजी महाराज की तरह सत्यवादी बनकर सत्य के रास्ते पर चलने तथा गौ माता की रक्षा करने का आह्वान किया ।कथा सुनने के लिए बिग्गा, सातलेरा,अभय सिंह पूरा,सहित आसपास के गांव ढाणियों से काफी संख्या में श्रोता पहुंचे।
इसी प्रकार श्री डूंगरगढ़ बीदासर सड़क पर स्थित श्री वीर बिग्गाजी महाराज के गांव रीड़ी मे शीश देवली धाम पर भी दो दिवसीय मेला गुरुवार से शुरू होगा।वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम रीडी में मेले को देखते मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली तथा शीश देवली धाम पर दोनो ही जगह हजारों की तादाद में श्रद्धालु पैदल तथा वाहनों के जरिए पहुंच कर धोक लगायेगे ।दोनो ही जगह मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
गौरतलब कि गौ रक्षक सत्यवादी वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम रोही बिग्गा तथा वीर बिग्गाजी महाराज के गांव रीड़ी स्थित शीश देवली धाम पर साल में चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी तथा असोज माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी तिथि को दो विशाल मेला भरता है एवं जागरण आयोजित किया जाता है।जिसमे हजारों की संख्या में वीर बिग्गाजी महाराज के अनुयायी पहुंचते हैं।

गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला गुरुवार को पहुंचने लगे यात्री रात्रि को होगा विशाल जागरण।
शौर्य पीठ धड़ देवली धाम में चल रही पांच दिवसीय बिग्गाजी महाराज की कथा का बुधवार शाम को हुआ समापन ।कथा वाचिका विमला चौधरी ने की सत्य के रास्ते पर चलने की बात।
  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights