Nature Nature

पूनरासर में शरद पूर्णिमा पर दो दिवसीय मेला, भक्तों ने किए बाबा के दर्शन, पूनरासर कच्चे मार्ग पर लगाए गए शिविर, पैदल यात्रियों की रही रौनक

Nature

समाचार-गढ़, 27 अक्टूबर 2023, श्रीडूंगरगढ़। पूनरासर हनुमानजी मंदिर में शुक्रवार से दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला शुरू हो गया है। पुजारी परिवार की ओर से मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुजारी ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ ही दो दिवसीय मेला शुरू हो गया है। पहले दिन मंदिर में जागरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। आज 28 अक्टूबर को बाबा का विशेष श्रृंगार एवं पूजा अर्चना होगी। शरद पूर्णिमा के मौके पर चन्द्र ग्रहण होने के कारण 28 अक्टूबर को दोपहर चार बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

शुक्रवार को पूनरासर कच्चा मार्ग पर बाबा पूनरासर हनुमान जी के धोक लगाने वाले भक्तों से रौनक रही। पैदल यात्री पूनरासर बाबा के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस कच्चे रास्ते से सैंकड़ो पैदल यात्री पुरुष, महिलाएं, बच्चे बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। इन पद यात्रियों की सेवा के लिए कई सेवा शिविर भी लगाए गए। इन शिविरों से माध्यम से पूरे रास्ते में गाड़ी द्वारा पानी व चाय की व्यवस्था भी की गई। श्रीडूंगरगढ़ से 9 किलोमीटर दूर पूनरासर नवयुवक सेवा दल द्वारा पैदल यात्रियों की सेवार्थ कचोरी, जलेबी, चाय, पानी आदि की सेवा की जा रही थी तो वहीं उससे 3 किलोमीटर आगे पवन पुत्र सेवा समिति द्वारा मिठाई, पकौड़ी, सब्जी, रोटी, चाय, पानी की सेवा की गई। ये शिविर रात सवा बारह बजे तक चल रहे थे।

पवन पुत्र सेवा समिति शिविर में पैदल यात्री आराम व भोजन करते हुए।
पवन पुत्र सेवा समिति शिविर में पैदल यात्री बाबा के भजनों पर झूमते हुए।
सेवा शिविर में महिलाएं चाय नाश्ते के साथ कर रही आराम
नवयुवक सेवा दल के शिविर में पैदल यात्री जलपान करते हुए।
शिविर में आये पैदल यात्रा रूम की सेवा करते सेवादार
पूनरासर हनुमान जी के दर्शनार्थ पैदल रवाना हुआ संघ पहुंचा शिविर में।
पूनरासर बाबा के जयकारों के साथ पहुंचे बाबा के मंदिर भक्तों ने किए दर्शन।
  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights