Nature Nature

गुलाबी सुंडी और टिड्डी नियंत्रण व प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न, खंड बीकानेर के 70 से अधिक कृषि अधिकारी दो दिवसीय वर्कशॉप में रहे उपस्थित

Nature


समाचार गढ़, 30 मई, श्रीडूंगरगढ़। खंड बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक कृषि डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला बीकानेर के परिपेक्ष्य में ज्वलंत मुद्दा-गुलाबी सुंडी व टिड्डी नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार किसानों की बेहतरी के लिए राज्य कृषि प्रबंध संस्थान ,दुर्गापुरा ,जयपुर द्वारा प्रायोजित एवं अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खंड बीकानेर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ऑफ केंपस प्रशिक्षण गुलाबी सुंडी और टिड्डी का नियंत्रण एवं प्रबंधन विषय पर दिनांक 29 एवं 30 मई 2024 को सभा कक्ष, मानव संसाधन विकास निदेशालय, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर में आयोजित की गई है। जिसका आज विधिवत समापन हुआ।
इस प्रशिक्षण में बीकानेर खंड के 70 से अधिक कृषि अधिकारी से लेकर अतिरिक्त निदेशक कृषि स्तर तक के कृषि अधिकारी दो दिवसीय प्रशिक्षण में गुलाबी सुंडी और टिड्डी नियंत्रण व प्रबंधन के सभी पहलुओं पर विस्तार से मंथन किया। प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि डॉ.अरूण कुमार माननीय कुलपति एसकेआरएयू बीकानेर, विशिष्ट अतिथि डॉ.ईश्वर लाल यादव, निदेशक श्याम जयपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ.सुवालाल जाट, अतिरिक्त निदेशक कृषि आदान कृषि आयुक्तालय जयपुर के आतिथ्य में हुआ। जयपुर से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक श्री विनोद कुमार उपनिदेशक कृषि भी उपस्थित हुए।
डॉ.अरूण कुमार कुलपति कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर ने कृषि विभाग एव विश्वविद्यालय के समन्वयन से इस प्रकार के आयोजन को ओर बढा़वे देने की बात कही ताकि किसानों को अनुसंधान का व्यापक लाभ मिल सके। डॉ.सुवालाल ने टिड्डी नियंत्रण एवं प्रबन्धन पर व्यापक महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारी दी। डॉ.ईश्वर लाल यादव ने खंड स्तर पर सामयिक मुद्दों पर खंड के सभी कृषि अधिकारियों को एक साथ स्थानीय स्तर पर विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार के संस्थानों के अनुभवी कृषि वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने हेतु खंड स्तर पर इस प्रकार के ऑफ केंपस प्रशिक्षणो की आवश्यकता एवं महत्व बताया गया। टेक्निकल सेशन में टिड्डी नियंत्रण विभाग बीकानेर के डॉ एन के भार्गव, पीएयू लुधियाना से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ जोगिंदर सिंह, एसकेआर एयू बीकानेर के एसोसिएट प्रोफेसर कीट कीट विज्ञान डॉ.वी एस आचार्य, कीट वैज्ञानिक डॉ केशव मेहरा ने गुलाबी सुंडी एवं टिड्डी प्रबंधन तथा नियंत्रण, डॉ रिशी कुमार सिरसा हरियाणा, डॉ हनुमान राम देशवाल प्रधान कीट वैज्ञानिक, प्रो. अमर सिंह गोदारा, प्रो. भंवर देवी सिंह नाथावत ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तकनीकी जानकारी दी। यूट्यूब के माध्यम से कार्यक्रम को ऑनलाइन प्रसारित किया जिसका सीधा लाभ बडी संख्या में किसानों ने लिया। प्रशिक्षण में खंड बीकानेर के बीकानेर, चूरू, जैसलमेर जिलो से कृषि विस्तार, उद्यानिकी, आत्मा, सिचिंत क्षेत्र विकास, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, एटीसी, क्यूसी ,पेस्टिसाइड टेस्टिंग लैब आदि के अधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने किया।

  • Related Posts

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने आतंकी फंडिंग के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, यह नेटवर्क प्रतिबंधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights