Nature Nature

स्वच्छ भारत अभियान के तहत कृभको ने बींझासर स्कूल को भेंट की स्वच्छता सामग्री, ग्रामीणों में जागरूकता का संचार

Nature

समाचार गढ़ 30 जुलाई 2025 बींझासर (श्रीडूंगरगढ़)।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बींझासर में ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ कार्यक्रम का आयोजन कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) और विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि नानूराम नैण और सरपंच प्रतिनिधि व समाजसेवी सोहनलाल नैण ने स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डाला। कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक समरसिंह यादव ने मृदा को दूषित होने से बचाने के उपाय बताए, वहीं सीनियर मैनेजर जगदीश सिंह शेखावत ने कृषि और सामाजिक सरोकारों में कृभको की भूमिका पर जानकारी साझा की।

विद्यालय प्राचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने विद्यालय में कक्षा-कक्षों और भौतिक संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कृभको का आभार जताया और सहयोग की अपेक्षा जताई। सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगीड़ ने विद्यार्थियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कृभको प्रतिनिधियों ने भविष्य में विद्यालय हित में संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सहीराम शर्मा, डूंगरराम नैण, भागीरथ भूकर सहित सैकड़ों ग्रामीण और समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights