Nature Nature

अभाकिस का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न, किसानी से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में चल रहा अखिल भारतीय किसान का दो दिवसीय 21वां जिला सम्मेलन बुधवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन किसानों की समस्याओं के विभिन्न प्रस्ताव मेज पर रखे गए और नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन बिजली संशोधन कानून 2022 को रद्द करने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, जिले का 2019 से बकाया फसल बीमा क्लेम दिलवाने, डिग्गी निर्माण पर सब्सिडी जारी करने, एमएसपी पर पूरी फसल खरीद करने, लंपी स्किन डिजीज की मोबाइल टीमें बनाकर रोकथाम करने, डीएपी-यूरिया समय पर उपलब्ध करवाने, नये कृषि कनेक्शन बिजाई से पूर्व जारी करने, एक खसरे में बने ट्यूबवेलों हेतु अलग-अलग ट्रांसफार्मर दिलवाने, राज्य सरकार के आदेशानुसार किसानों का राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्ज माफ करने, नहरों की क्षमता बढ़ाकर वंचित इलाके को सिंचित पानी उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव पारित कर आगामी समय में संघर्ष करने का आह्वान किया गया। इन प्रस्तावों पर जिला सचिव जेठाराम लाखूसर ने बहस का जवाब दिया और अध्यक्षमंडल ने रिपोर्ट में संशोधन करते हुए सर्वसम्मति से पारित करवाया। दो दिवसीय जिला सम्मेलन में संगठन के 75 प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने सुझावों व सुधारात्मक पहलुओं को संगठन के समक्ष रखा। वहीं, अखिल भारतीय किसान सभा के पिछले 5 वर्ष में जिलेभर में किए गए आंदोलनों व संघर्षों से संबंधित अखबार कटिंग्स-फोटोज की प्रदर्शनी लगाई गई।
24 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन:- इस सम्मेलन में अभाकिस की 24 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विधायक गिरधारीलाल महिया को अध्यक्ष, लालचंद भादू, मोहन भादू, सत्तूनाथ सिद्ध को उपाध्यक्ष, जेठाराम लाखूसर को मंत्री, गोपाल भादू को कोषाध्यक्ष, देवीसिंह भाटी, राजेंद्र जाखड़, रामप्रसाद पटीर को संयुक्त मंत्री, छोगाराम तर्ड़ व शेखर रेगर को सोशल मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया व धनाराम गोदारा, काननाथ सिद्ध, लालचंद सारण, मामराज गोदारा अमरगिरी गोस्वामी, चेनाराम गोदारा, ओमप्रकाश मेघवाल, दीपाराम भादू, रिछपाल गोदारा, मांगीलाल गोदारा, सीताराम पूनियां, घेवरराम मेघवाल, भंवरलाल भूंवाल को सदस्य चुना गया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने समापन भाषण देते हुए कहा कि सरकारों की गलत नीतियों से किसान मजदूर व आम जनता पर लगातार हमले हो रहे हैं, इसलिए सरकारों को उनकी ही भाषा में जवाब देने के लिए संघर्षों को तेज करना पड़ेगा। उन्होंने गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर किसान सभा की इकाई को मजबूत करते हुए संघर्षों की राह अपनाने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights