Nature Nature

ग्रामीणों ने आंदोलन की जीत पर जताया आभार, लंबित मांगों पर लगी अंतिम मुहर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। लखासर गिरदावर सर्किल पुनः श्रीडूंगरगढ़ तहसील में शामिल,करने को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन की जीत की पर जताया आभार ।
श्रीडूंगरगढ़ पूर्व में नव सर्जित उप तहसील सुडसर में शामिल किए जाने के विरोध में लखासर में जन आंदोलन के साथ लगातार दबाव और विरोध के चलते सरकार को झुकना पड़ा और भौगोलिक दृष्टि से बेतुके निर्णय को वापिस लेना पड़ा।
इसी के चलते आज धरना स्थल लखासर बस स्टेंड पर आज ग्रामीणों ने अपनी मुख्य मांग लखासर गिरदावर सर्कल को पुनः डूंगरगढ़ में ही शामिल रखने के लिए लखासर सृक्रिल के सभी गांवो के ग्रामीणजनों का गुलाल, माला, लड्डू बांटरकर, ढोल नगाडो के साथ मुंह मिठा कर आपस में खुशी जाहिर करी । जन भावना के विपरीत लिए गए निर्णय के विरुद्ध सरकार के खिलाफ किए गए लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन के आगे सरकार को झुकना झुकना पड़ा ग्रामीणों की जनभावना के अनुरूप निर्णय वापिस लेना पड़ा अब आधिकारिक निर्णय अपने पक्ष में आने के साथ ग्रामीणों ने धरना स्थल पर एक दूसरे प्रतिनिधियो को शुभकामनाएं दी और आपसी सहयोग की सराहना की।
जाने पूरा मामला संयुक्त संघर्ष समिति लखासर से जुड़े युवा नेता मांगीलाल गोदारा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डूंगर महाविद्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने नवीन उप तहसीलों का सृजन किया था जिसमें से लखासर गिरदावर के गांवों को सुडसर में शामिल कर दिया गया था ग्रामीण अंचल के लोगों को काफी असुविधा और बेतुके निर्णय के कारण व्याप्त रोष और असंतोष के चलते ग्रामीणों ने एकजुट हो संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अपने हक की आवाज उठाने के लिए आन्दोलन की रणनीति बनाई तथा लखासर बस स्टैंड को अपना धरना स्थल बनाया
लगातार 56 दिनों तक धरना प्रदर्शन जारी रहा जिस के क्रम में पक्ष- विपक्ष के नेताओं जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट हो अपने हक की मांग के लिए लगातार सरकार पर प्रदर्शन महापड़ाव ,घेराव ,आंदोलन आदि लोकतांत्रिक तरीकों से दबाव बनाया। इसी के चलते बढ़ते आक्रोश से सरकार को अपना निर्णय वापिस लेना पड़ा।
आज धन्यवाद सभा में क्षैत्र के तमाम जनप्रतिनिधि सरपंच, उप सरपंच वार्ड पंच सहित तमाम ग्रामीणजन शामिल रहे पूर्व देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, भारतीय किसान संघ तोलाराम जाखड़,हेमनाथ जाखड़,मोहन कुलडिया, पूर्व सरपंच पूरबाराम मेघवाल मणकरासर, पूर्व पोमाराम ननायक समन्दसर उत्तम नाथ सिद्ध अध्यक्ष युवा मोर्चा बेनिसर, महेंद्र सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह तंवर अध्यक्षgss, धन्नै सिंह तंवर, नन्दू शर्मा, मोहन नाथ, सज्जन सिंह उप सरपंच लखासर, रामेश्वर राजपुरोहित भोजास,मुलचन्द शर्मा, नानुराम खाती, डूंगर कुम्हार, श्रवण सोनी, कैलाश पूरी, शेरा राम आंवला, जैसराज शर्मा, कुनणाराम शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, परता राम जाट, हरिराम खिलेरी, तोला राम ढोली, लिखू कुम्हार, रतनाराम नायक, लालु राम, गंगाईनाथ महाराज, मनोज शर्मा, बाहुदूर सिंह राजपूरा आदी गाँवों से ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले के दराजिंदा इलाके में एक विस्फोटक से लदी गाड़ी…

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    समाचार-गढ़ 27 सितंबर, 2026। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच एक मिसाइल की चर्चा ने समुद्री मोर्चे पर नई हलचल पैदा कर दी है। यह मिसाइल है कासिम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    Pakistan Blast: पुलिस चेकपोस्ट पर आत्मघाती हमला, 13 की मौत; घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फायरिंग

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    ईरान की कासिम बसीर का खौफ? अमेरिकी युद्धपोतों ने बढ़ाई दूरी, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आया बदलाव

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    85 साल की उम्र में पूर्व सैनिक ने पूरी की MA की पढ़ाई, अब PhD या कानून की तैयारी

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights