Nature Nature

श्री डूंगरगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से पानी-पानी हुए गांव, फसलों को नुकसान की आशंका

Nature

समाचारगढ़ श्री डूंगरगढ़, 15 अगस्त 2024
श्री डूंगरगढ़ अंचल में मानसून के बादल अब आफत बनकर बरस रहे हैं। आज अंचल के कई गांवों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जिससे धोरों में पानी भर गया।

इस बारिश से श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा, बिग्गा, अभय सिंह पूरा, रीड़ी, बाना, जैसलसर, सेरूणा, पूनरासर, बिंझासर, संमदसर, उपनी, और तोलियासर सहित कई गांवों में निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण गांव पानी-पानी हो गए हैं और खेतों में खड़ी फसलें पानी में तैरती नजर आ रही हैं।

सातलेरा गांव के किसान मामराज और बिग्गा गांव के किसान बनवारी जंवरिया ने बताया कि उन्होंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। किसानों ने कहा कि इस बार लगातार हो रही बारिश से धोरों में पानी बह रहा है। किसान सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि धोरों में पहली बार पानी बहते हुए देखा है। किसानों का मानना है कि ज्यादा बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। फसलों में जड़ गलन की समस्या पैदा हो सकती है। अगर बारिश का दौर जारी रहा तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

Related Posts

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights