Nature Nature

4 फरवरी को क्या खास होने वाला है? मालू भवन में महिलाओं के लिए अहम जानकारी, पढ़े पूरी खबर

Nature

मालू भवन में कैंसर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, सर्वाइकल कैंसर पर दी गई विस्तृत जानकारी

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
स्थानीय मालू भवन में तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा साध्वी संगीत श्री एवं साध्वी डॉ. परम प्रभा के सानिध्य में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सर्वाधिक पाए जाने वाले सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर टीएसएस श्रीडूंगरगढ़ की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ श्रीमती प्रीति अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव एवं जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

साध्वी संगीत श्री ने महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक रहने के साथ देव-गुरु-धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने की प्रेरणा दी। साध्वी डॉ. परम प्रभा ने तेरापंथ महिला मंडल द्वारा समाजहित में किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए महिलाओं को स्वयं आगे आकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

मंडल अध्यक्ष मंजु देवी बोथरा ने 4 फरवरी को आयोजित होने वाले पैप स्मियर टेस्ट कैंप की जानकारी देते हुए बताया कि इस निःशुल्क जांच शिविर का संपूर्ण अर्थ सहयोग श्री भीखमचंद पुगलिया एवं श्रीमती सुशीला पुगलिया (श्रीडूंगरगढ़, कोलकाता) द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पुगलिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया एवं विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती संगीता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यशाला में तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, कन्या मंडल संयोजिका, माहेश्वरी महिला समिति, राधिका सत्संग मंडली, माली देवी कोडामल बाहेती विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन देवी, व्याख्याता भगवती पारीक ‘मनु’, सरोज पुनिया, सिंधी समाज से मीना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने आभार ज्ञापन किया तथा कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने किया।

विशेष सूचना
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार आगामी 4 फरवरी को स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल भवन में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग (पैप स्मियर टेस्ट) कैंप आयोजित किया जाएगा।
21 से 65 वर्ष की विवाहित महिलाएं जो जांच करवाना चाहती हैं, वे कल दोपहर 2 बजे से पहले संपर्क करें।
संपर्क सूत्र: अम्बिका डागा (मंत्री) – 8619518400

  • Related Posts

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights