Nature Nature

महिला कांस्टेबल का सनसनीखेज आरोप: थानाधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मियों पर 8 साल तक सामूहिक दुष्कर्म का दावा, पुलिस महकमे में भूचाल

महिला कांस्टेबल का सनसनीखेज आरोप: थानाधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मियों पर 8 साल तक सामूहिक दुष्कर्म का दावा, पुलिस महकमे में भूचाल

Nature

चूरू। चूरू जिले में एक महिला कांस्टेबल द्वारा अपने ही विभाग के पुलिसकर्मियों पर सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने तत्कालीन थानाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मियों पर थाने व होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला कांस्टेबल की ओर से दिए गए परिवाद के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर निगरानी में जांच की जा रही है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में उसके साथ दुष्कर्म की शुरुआत हुई, जो भय, धमकी और दबाव के चलते वर्ष 2025 तक लगातार चलता रहा। आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने उसे डराया-धमकाया और लंबे समय तक मानसिक व शारीरिक शोषण किया।

महिला कांस्टेबल ने करीब दो सप्ताह पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर लिखित परिवाद सौंपा था। एसपी के निर्देश पर एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच करवाई गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। इसी दिन पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया।

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2017 में उसकी मुलाकात विक्की नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताया था। बाद में सामने आया कि वह वहां कार्यरत नहीं था।
एक अन्य घटना में, जब उसकी ड्यूटी नहीं थी, तब एक कांस्टेबल ने फोन कर ड्यूटी लगने की बात कही। तड़के करीब 3:30 बजे वह बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां से विक्की और एक कांस्टेबल उसे होटल ले गए। आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया।

पुलिस का पक्ष

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और निष्पक्ष जांच की जा रही है। यह भी तथ्य सामने आया है कि पीड़िता वर्तमान में गैरहाजिरी और आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप में पिछले दो माह से निलंबित है तथा घटना सात वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इन सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Posts

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। देर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights