Nature Nature

नारी समाज की शान है, वे जागरूक होकर श्रमशील बने और आगे बढ़ें- साध्वी संगीतश्री जी

Nature

समाचार गढ़, 8 मार्च 2025। कहानी व कविता लेखन में अपनी विशेष पहचान बना रही लेखिका भगवती पारीक “मनु” को तेरापंथ महिला मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा महिला दिवस पर विशेष “प्रेरणा सम्मान” देकर सम्मानित किया। मंडल द्वारा मालू भवन में साध्वी संगीतश्री जी व डॉ परमप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित समारोह में पारीक को अभिनंदन पत्र शॉल व सम्मान पत्र दिया गया। समारोह में साध्वी संगीतश्री जी ने नारी को समाज की शान बताते हुए कहा कि नारी जागरूक होकर श्रमशील बने और जीवन में आगे बढ़े। आज की नारी व्यसनों से मुक्त रहकर एक दूसरे की सहयोगी बने। साध्वी जी ने कहा कि नारी जीवन में सेवा को जरूर अपनाए और मधूर वाणी के साथ अपनी शक्ति ऊर्जा से घर, समाज व देश का भला करें। वे अपने परिवार का वर्चस्व बढ़ाने में भागीदार बने। उन्होंने महिलाओं को सकारात्मकता के साथ कर्मशील होकर जीवन में आगे बढ़ने व जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी। समारोह में साध्वी डॉ परमप्रभाजी ने महिलाओं को परिवार की धुरी बताते हुए कहा कि महिलाएं दिव्यांग भी हो तो स्वयं को मानसिक व शारीरिक परिस्थितियों से जूझने के लिए मजबूत बना लेती है। आज के समय में भी महिला वर्ग हर चुनौती का सामना हिम्मत से करें और घर परिवार ही नहीं समाज को सुदंर दिशा देने का कार्य करें। समारोह में विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान स्थितियों में देश का निर्माण करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज महिलाओं को भी उन्नति के पथ पर आगे बढ़कर समाज में पथ प्रदर्शक बनना चाहिए जिससे अन्य महिलाएं भी प्रेरणा ले सकें। विशिष्ट अतिथि कपिला स्वामी ने महिलाओं को अपने जीवन में हर एक महिला का सम्मान कर महिला दिवस को सार्थक बनाने की बात कही। समारोह में मंडल सदस्याओं ने अतिथियों का तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि भगवती पारीक ने स्वरचित कविता पाठ किया व सम्मान ग्रहण करते हुए मंडल का आभार जताया।

ये रहें मंचासीन, इनका हुआ सम्मान
समारोह में मंच पर मुख्य अतिथि भगवती पारीक, विशिष्ट अतिथि एसडीएम उमा मित्तल व कपिला स्वामी सहित आरजेएस महिमा दुगड़, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा व मंत्री संगीता बोथरा मौजूद रहीं। समारोह में अतिथियों के स्वागत सम्मान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं का भी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इनमें नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भादानी, पार्षद सुजाता बरड़िया, माली देवी आदर्श विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य कंचन व्यास, लेखिका व राउमावि में प्राध्यापक सरोज शर्मा शामिल रही।

समारोह में स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने दिया व सभी का आभार मंत्री संगीता बोथरा ने प्रकट किया। प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन मंडल उपाध्यक्ष मंजू बोथरा ने किया व लेखिका भगवती पारीक का परिचय संगठन मंत्री मंजू झाबक ने दिया। परामर्शक दीपमाला डागा सहित मंडल पदाधिकारियों ने समारोह के प्रायोजक जीतमल मनीष कुमार कोठारी का आभार जताया। समारोह में कन्या मंडल संयोजिका रौनक मालू और महक झाबक ने नई पीढ़ी की बालिकाओं को निडर बनने की प्रेरणा देते हुए एक प्रभावी नाटिका प्रस्तुति दी। संपत मालू, मोनिका मालू, मधू झाबक, अंजू पारख, सरोज शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर कविता पाठ किया। समारोह में तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, अणुव्रत के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी मंत्री रणवीर खींची सहित अनेक श्रावक व श्राविकाएं शामिल हुई।

  • Related Posts

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। गुरूवार को 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र में पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ है। विधानसभा में राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन…

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नितिश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने  नामांकन किया दाखिल

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights