
समाचार गढ़, 17 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ अंचल सहित आज सभी गांव कस्बों में महिलाओं ने आस चौथ का व्रत रख कर आस माता से अखंड सुहाग एवं सुखी जीवन की कामना की । आस चौथ का व्रत कर घर घर विधि विधान के साथ महिलाओं ने सज धज कर पूजन कर एवं व्रत कथा ( कहानी ) सुनकर आस माता का पूजन किया।महिलाओं ने खेजड़ी के पेड़ के मोली का धागा रूपी रक्षा सूत्र बांधकर अखंड सौभाग्य के साथ आस माता से कामना करते हुए
आस माता आस दे
खाटी मोली छाछ दे
आस दे विश्वास दे
मांग भरिया सिंदूर दे
हाथ भरिया चुड़लो दे
पांव भरिया बिछिया दे
पालने में पुत दे
अखंड सुहाग दे की कामना करते हुए कहानी सुनकर आस माता से मन की आस पूरी करने की कामना की। महिलाओं ने कथा सुनने के बाद सूर्य देव का पूजन किया।महिलाओं ने अपने से बड़ी महिला, सास, देवरानी ने जेठानी के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने एक दूसरे को अखंड सौभाग्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी जीवन की मंगल कामना की।

