Nature Nature

मोमासर में महिला जागृति कार्यशाला का आयोजन, सहनशील व समर्पणशील बनकर ही आधुनिक नारी निभा सकती हैं परिवार की जिम्मेदारी-साध्वी संघ प्रभा

Nature

समाचार गढ़, 28 जुलाई 2024, श्रीडूंगरगढ़/मोमासर। साध्वी संघप्रभा मोमासर महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी संघ प्रभाजी ठाना 3 के सानिध्य में तेरापंथ भवन मोमासर में आधुनिक नारी कैसे निभाए अपनी जिम्मेदारी विषय पर महिला जागृति कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण महिला मण्डल की बहनो द्वारा जागो बहिनों से किया गया। साध्वी संघ प्रभा जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन मे कहा कि जिन मूल्यों और मान्यताओं के आधार पर नारी परिवार के संगठन और समाज विकास की धुरी कहलाती थी। आधुनिक नारी ने फैशन और आर्थिक दौड़, आडम्बर मे उन प्रतिमानों को भुला दिया है। अपेक्षा है वह सहनशील समर्पणशील, संवेदनशील, संस्कारशील बनकर पारिवारिक जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निभाए। इसी श्रृंखला में साध्वी प्रांशुप्रभा ने अपने वक्तव्य में आधुनिक नारी कैसे परिवार की जिम्मेदारी निभाए उसके अनेक गुण एवं अर्हता को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुमिता भंसाली (सी ए) ने कहा कि यदि परिवार का सपोर्ट एवं परिवार का तालमेल अच्छा हो तो नारी अपने परिवार की पूर्ण रूप से निभा सकती हैं। साध्वी विधि प्रभा जी ने ‘देख बुलन्दी अरमानो को’ सुमधूर गीतिका प्रस्तुत की। पुष्पा पटावरी, अपेक्षा बफना, सरिता संचेती (सरपंच ग्राम पंचायत मोमासर), जगत जी पटावरी, चंदा बोथरा पुष्पा देवी बाफना (मुख्य अतिथि) आदि वक्ताओ ने कार्यशाला के विषय पर अपने भाव प्रकट किए! आभार ज्ञापन कंचन देवी पटावरी ने (ते. म. अध्यक्ष) ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमन देवी बाफना (अध्यक्षा अणुव्रत समिति ) ने किया कार्यक्रम मे श्रावक श्रविकाओ की सराहनीय उपस्तिथि रही।

  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights