Nature Nature

सेवा धाम मे कच्ची बस्ती की कन्यायों का किया पूजन, दी दक्षिणा, परिवार सहित उपस्थित रहें अनेक स्वयंसेवी

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रा की अष्टमी को आज घर घर कन्या पूजन के आयोजन हो रहे है। सेवा भारती समिति की पहल पर आज सेवाधाम छात्रावास में सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया है। शहर की कच्ची बस्तियों से बसों द्वारा बालिकाओं को कन्या आदर्श विद्या मंदिर प्रागंण में लाया गया। अनेक स्वंयसेवियों ने परिवार सहित यहां कन्याओं का पूजन किया गया और भोजन करवाया। महापूजन आयोजन में 301 कन्याएं पहुंची और सभी को दक्षिणा दी गई थी। यहां सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर सेवाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित परिवारों का आपसी स्नेह मिलन समारोह भी संपन्न हुआ।
ताकि छोटे बड़े का भेद मिटे, ये प्रबुद्ध जन उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के कन्या महापूजन आयोजन मे समिति के जिला मंत्री सुभाष शास्त्री ने कहा कि समिति का प्रयास है समाज में समरसता बने और छोटे बड़े का भेद नहीं रहें। इसलिए सभी कच्ची बस्तियों से बालिकाओं को लाकर उनका पूजन किया जाता है। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, कोषाध्यक्ष पवन, गौसेवी जगदीश स्वामी, सेसोमू प्रधानाचार्य मनोज अग्रवाल, कुंभाराम घिंटाला, गिरधारीलाल जाखड़, भैंरूसिंह का बास हड़मानमल महिया, पवन कुमार तापड़िया, सीताराम सोनी, नंदकिशोर लखोटिया, गंगाराम डागा, सातलेरा गोपाल जाखड़, चाड़वास रामदेव श्रीमती कान्ता गोदारा, ठुकरियासर ओमप्रकाश मोटसरा, लक्ष्मीनारायण भादू, सुनिता पटवारी, महेन्द्र सिंह, अमित आर्य, कन्हैयालाल जाखड़, शिवरतन सारड़ा, रणजीत बिहाणी, चांदरतन बाहेती, सीताराम सोनी, सुधा राठी, मुकेश अध्यापक, जोरवरसिंह, दयानंद विद्या निकेतन के विनोद, अशोक शास्त्री, बीकानेर के सौरभ सोनी, सीताराम पटवारी अजयजी PNB बैंक परिवार सहित उपस्थित रहें। सभी ने बालिका पूजन किया। इस अवसर पर अजीतसिंह चन्द्रा ट्रैवल्स का विशेष सहयोग रहा। शहर अध्यक्ष रामावतार मूंदड़ा ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights