Nature Nature

साहित्यकार रवि पुरोहित संपर्कश्री अलंकरण से सम्मानित

Nature

संपर्क साहित्य संस्थान का वार्षिकोत्सव सम्पन्न।
साहित्यकार रवि पुरोहित संपर्कश्री अलंकरण से समादृत
साहित्य के अनुष्ठान से समाज को नई दिशा और दृष्टि मिलती है: डॉ. मंजू बाघमार

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि साहित्य की सेवा ऐसा अनूठा अनुष्ठान है, जिससे समाज को नई दिशा और दृष्टि मिलती है। संपर्क साहित्य संस्थान द्वारा जयपुर के होटल होटल ग्रांड सफारी के शाही हॉल में आयोजित आठवें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन में संस्था के महिला सशक्तीकरण के तहत किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को शक्ति और संबल मिलता है।
इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत किया और शपथ दिलाई। वार्षिकोत्सव के अवसर पर साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए अवदान के लिए बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित और नवनीत पांडे सहित देश के 21 प्रतिष्ठित साहित्यकारों को ’संपर्क श्री’ सम्मान से नवाजा गया। संपर्कश्री से समादृत रचनाकार रवि पुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के संास्कृतिक व सामाजिक सरोकारों को समर्पित अनुष्ठान पिछड़े, शोषित और जरूरतमंद लोगों के लिए रामबाण है और वे सामाजिक विकास की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए ऊर्जस्वित होंगे। संपर्कश्री अर्पण के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए पुरोहित ने कहा कि सम्मान और पुरस्कार जहां रचनाकार की सामाजिक पहचान बनाते हैं, वहीं एक नवीन जिम्मेदारी और दायित्वबोध भी उसे सौंपते हैं। समारोह में बसंती पवार, डॉ. बसंत सिंह सोलंकी, गोविंद भारद्वाज, हरि प्रकाश राठी, हरिराम मीणा, हेमंत शेष, हितेश व्यास, नवनीत पांडे, मधु खंडेलवाल, रिजवान एजाजी, मनोज कुमार शर्मा, मीठेश निर्मोही, डॉ नवल किशोर, सुधा जुगराज, प्रेम आनंदकर, डॉ. सतीश कुमार और शिव कुमार शर्मा को सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम अध्यक्ष रोजियम ग्रुप के चेयरमैन अर्पित जैन, हिन्दी प्रचार-प्रसार संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिल शुक्ला, शिक्षाविद् डॉ. ऋत्विज गौड़, संपर्क साहित्य संस्थान के अध्यक्ष अनिल लढ़ा एवं महासचिव रेनू शब्दमुखर ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष अनिल लढ़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मुख्य संरक्षक डॉ. आरती भदोरिया ने स्वागत करते हुए संपर्क के सेव बेटी-सेफ बेटी अभियान की जानकारी दी। महासचिव रेनू शब्दमुखर ने संस्थान की आठ वर्षीय साहित्यिक यात्रा की विस्तृत चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिल शुक्ला ने साहित्य आंदोलन को इसी तरह आगे बढ़ाने का आह्वान किया। डॉ. ऋत्विज गौड़ ने साहित्य व शिक्षा के समन्वय से आगे बढ़ने एवं नवाचार की बात रखी। कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी जांगिड़ एवं सीमा वालिया ने किया।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। प्रदेश में फिलहाल एक…

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights