Nature Nature

योगगुरू ओम कालवा अब योग शिविरों में दिखेंगे राजस्थानी वेश भूषा में।

Nature

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर 2023 श्रीडूंगरगढ़ । श्री डूंगरगढ़ कस्बे के लोकप्रिय व राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगा लवर्स के प्रदेश अध्यक्ष योगगुरू ओम कालवा जो योग के क्षेत्र में कस्बे व प्रदेश का नाम देश – विदेश में रोशन कर रहे हैं । सनातन संस्कृति योग चिकित्सा पद्धति के प्रति इनकी मेहनत, लगन और जज्बे जुनून को देखते हुए श्री डूंगरगढ़ टेलर्स एंड एंपोरियम के राजेन्द्र स्वामी की ओर से कालवा के बड़े योग कार्यक्रम में राजस्थानी पोशाक भेंट करते रहेगें ताकि ओम कालवा योग संस्कृति के साथ राजस्थानी संस्कृति को भी जीवित रखेंगे और प्रचार प्रसार करेंगे। ओम कालवा जो पीछले बीस सालों से कस्बे व प्रदेश में योग सेवा कर लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने में आरोग्यवान साबित हुए हैं। ओम कालवा देश के नामी योग संगठनों में बड़े पदों पर निस्वार्थ भाव से सेवा कर चुके और निरंतर कर रहे हैं। कालवा की पहचान ओम कालवा निरोगी जीवन के रूप में देखी जा सकती है। ओर इनका नाम भी योगगुरू ओम कालवा राजस्थान के नाम से ही प्रसिद्ध है। वर्तमान में कालवा राष्ट्रीय योग क्रांति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे हैं देश के डिग्री डिप्लोमा कोर्स प्राप्त योगी भाई बहनों के रोजगार हेतू। तेरापंथ भवन में आयोजित तीस दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में राजेन्द्र स्वामी ने योग साधकों के बीच राजस्थानी पोशाक भेंट करते हुए कालवा का स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और योग सेवा के प्रति कालवा की सेवा का अभिनन्दन किया। कालवा ने कहा पाशचात्य संस्कृति से हजारों गुना भारतीय प्राचीन संस्कृति है अगर हम सभी विधिवत अपनाते हैं तो केवल अपनी वेश भूषा बदलकर कई असाध्य रोगों से बच सकते हैं जैसे गैस, जकड़न, तनाव, स्किन रोग, ब्लड सप्लाई संबंधी बहुत सारे रोगों से बचा जा सकता है। इसलिए अब आगे सभी योग कार्यक्रमों में राजस्थानी संस्कृति की याद दिलाते हुए राजस्थानी पोशाक पहनने का संकल्प लिया। ओर ओम कालवा व सहयोगी योग शिक्षक नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने स्वामी का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights