Nature Nature

यूथ कांग्रेस द्वारा ट्रॉमा निर्माण के जन आक्रोश सभा, रैली निकाल जलाया टायर, SDM को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 15 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की मांग जोर पकड़ रही है। आज, यूथ कांग्रेस ने उपखंड मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। उपखंड कार्यालय के सामने टायर जलाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा नेता हरिराम बाना ने किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशनाराम सियाग और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हम सरकार से मांग करते हैं कि ट्रॉमा सेंटर की घोषणा को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सरकार से शीघ्र ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की मांग की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह जनता की जरूरत है। सरकार को इसे तुरंत प्राथमिकता देनी चाहिए। वरना जनता के साथ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे 11 पर आक्रोश रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। यूथ कांग्रेस का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर की जरूरत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है। इस दौरान कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा, विमल भाटी, एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, आशीष जाड़ीवाल, हरि सिखवाल, राजेन्द्र स्वामी, संतोष गोदारा सहित ग्रामीण व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights