Nature Nature

यूट्यूबर एल्विश यादव ने युवक को मारा थप्पड़, एल्विश ने कहा युवक ने किए भद्दे कमेंट

Nature

समाचार गढ़, जयपुर। कलर्स टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आए यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में है। एल्विश यादव इन दिनों जयपुर में हैं। यहां देर रात 22 गोदाम स्थित टाउन कॉफी रेस्टोरेंट में उनका एक लड़के से विवाद हो गया। एल्विश यादव ने रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त खाना खा रहे लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस पूरे मामले में एल्विश यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि जिस लड़के के साथ उनका विवाद हुआ था उसकी तरफ से भद्दे कमेंट पास किए गए थे।

विवाद के बाद ऑडियो जारी कर दी सफाई

रविवार देर रात हुए विवाद के बाद एल्विश यादव का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें वो कह रहे हैं कि मुझे ना लड़ाई करने का शौक है, ना हाथ उठाने का शौक है। मैं अपने काम से काम रखकर नॉर्मल चलता हूं। जो फोटो खिंचवाने को कहता है, फोटो खिंचवाता हूं। तुम्हें दिख रहा है कि साथ में पुलिस भी चल रही है। कमांडो भी हैं। कुछ गलत कर दिया और पता नहीं चलेगा, लेकिन अगर कोई मुझे मां-बहन की गाली देगा तो मैं नहीं छोड़ूंगा। उसने मुझे बोला और मैंने जाके उसे दे दिया। उसने गाली बकी तो मैंने उसे (थप्पड़ मार दिया) दे दिया। मैं अपने स्टाइल का हूं। वो मुंह से बोलता है, हम मुंह से नहीं बोल पाते भाई।’

रेस्टोरेंट के डायरेक्टर बोले, किसी पक्ष ने नहीं दी शिकायत

इस घटना को लेकर टाउन कॉफी रेस्टोरेंट के डायरेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि रविवार रात को एल्विश यादव अपनी टीम के साथ यहां आए थे। इसके बारे में मुझे टीम से ही जानकारी मिली थी। जो घटना हुई, उसकी जानकारी भी टीम की ओर से ही दी गई। टीम ने बताया की जब एल्विश एक टेबल पर बैठे थे तो अन्य कस्टमर ने कुछ कमेंट पास किए, जिस पर नाराज होकर एल्विश ने थप्पड़ मार दिया। घटना को लेकर हमें किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।

3 महीने पहले एल्विश को कोटा पुलिस ने रोका था

बता दें कि करीब 3 महीने पहले राजस्थान के कोटा में एल्विश यादव को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका था। 20 मिनट पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। उस वक्त एलविश पर रेव पार्टी करवाने के आरोप लगे थे। नोएडा पुलिस ने इस केस में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 9 सांप बरामद हुए थे। 20 मिली लीटर जहर भी मिला था। नोएडा के फॉरेस्ट ऑफिसर प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया था कि सांप के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टियों में नशे के लिए किया जाता है। यह एक यूट्यूबर का गैंग है, जो इस तरह पार्टी कराता है।

Related Posts

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 700 किलो से अधिक नकली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights