Nature Nature

राजीव गांधी शहरी ग्रामीण ओलंपिक खेल को जिला कलेक्टर ने लिया गंभीरता से

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- बीकानेर में राजीव गांधी शहरी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में पंजीयन की धीमी प्रगति को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गंभीरता से लिया l उन्होंने अगले 2 दिन में मिशन मोड पर काम करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l उन्होंने कहा कि पंजीकरण कार्य में गंभीरता नहीं दिखाने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी l

जिला कलेक्टर ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पंजीकरण की समीक्षा की l इस दौरान सभी नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे l जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले के नगरीय क्षेत्रों में कुल 60 हजार खिलाड़ियों के पंजीकरण पंजीकरण करवाने हैं l अब तक इसके विरुद्ध सिर्फ 13 हजार 386 खिलाड़ियों का पंजीकरण करवाया गया है l उन्होंने अगले तीन दिनों में पार्षदों को पंजीकरण के लिए मोटिवेट करने, ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए वार्ड वार कैंप लगाने, स्कूलों-कॉलेजों में संपर्क के लिए कार्मिकों की नियुक्ति करने और खेल संघों और संस्थाओं के साथ बैठकें करने के लिए निर्देशित किया l

जिला कलेक्टर ने बताया कि बीकानेर नगर निगम द्वारा अब तक 8024, नोखा नगर पालिका द्वारा 2481, देशनोक द्वारा 1552, श्रीडूंगरगढ़ में 890 और खाजूवाला द्वारा 482 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। उन्होंने निकायवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए, पूर्ण गंभीरता के साथ इसमें जुटने के निर्देश दिए l

उन्होंने कहा कि पंजीकरण कार्य में शिक्षा विभाग की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण है l डीईओ स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग हो l स्कूलों और कॉलेजों से संपर्क का कार्य पूरी जिम्मेदारी से किया जाए l लचर प्रगति वाले पीओ और सीबीआईओ के विरुद्ध कार्यवाही की जाए l निजी स्कूलों से भी संपर्क किया जाए l

जिला कलेक्टर ने खेलों के लिए मैदानों का चिन्हीकरण, खेल सामग्री खरीद और कार्मिकों की नियुक्ति की समीक्षा की l इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश,एडीएम सिटी पंकज शर्मा, एडीपीसी गजानंद , अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) रामकुमार पुरोहित, जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू आदि मौजूद रहे l

Related Posts

अनियमितताएं पाए जाने दस मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त

समाचार गढ़, बीकानेर, 28 फरवरी 2026। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का निरस्त किया गया है। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं…

बीकानेर जिले से तीन खास खबरें

नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की हुई मौत। समाचार गढ़। नशे के आदी एक 25 वर्षीय युवक को अकाल मौत ने घेर लिया। सदर थाना क्षेत्र में भीनासर मेघवालों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले राजस्थान पुलिस की पहल, एक स्कैन से सीधे पुलिस सहायता संभव

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले राजस्थान पुलिस की पहल,  एक स्कैन से सीधे पुलिस सहायता संभव

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका

बीकानेर के पब्लिक पार्क में 10 वर्षीय बालिका का शव मिला, खेलते समय हादसे की आशंका
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights