Nature Nature

आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 21 मार्च से 11 अप्रेल तक चलेगी परीक्षा

Nature

समाचार-गढ़, बीकानेर। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक की तरफ से आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल सोमवार को जारी कर दिया गया । यह परीक्षा 21 मार्च से शुरू होगी और 11 अप्रेल को समाप्त होगी। पंजीयक की तरफ से जारी किया गया टाइम टेबल सामान्य विद्यार्थियों तथा मूक बधिर विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग है। पंजीयक संजयसिंह सेंगर ने बताया कि मूक बधिर छात्रों की परीक्षा 21 मार्च से शुरू होगी और 8 अप्रेल को समाप्त होगी, जबकि सामान्य विद्यार्थियों की परीक्षा 21 मार्च से शुरू होगी और 11 अप्रेल को समाप्त होगी।

मूक बधिर विद्यार्थियों की समय सारिणी

मूक बधिर विद्यार्थियों का टाइम टेबल इस प्रकार रहेगा। 21 मार्च को अंग्रेजी, 22 को अंतराल, 23 को चेटीचंड का अवकाश, 24 को अंतराल, 25 को हिंदी, 26 को अवकाश, 27-28 को अंतराल, 29 को सामाजिक विज्ञान तथा 30 मार्च को रामनवमीं का अवकाश तथा 31 को अंतराल रहेगा। एक अप्रेल को अंतराल, दो को रविवार का अवकाश, 3 को विज्ञान, 4 को महावीर जयंती का अवकाश, 5 और 6 को अंतराल, 7 को गुडफ्राइडे का अवकाश तथा 8 अप्रेल को गणित का पेपर होगा। ये परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक ली जाएंगी।

सामान्य विद्यार्थियों का टाइमटेबल

सामान्य विद्यार्थियों का टाइम टेबल अलग से जारी किया गया है। 21 मार्च को अंग्रेजी, 22 काे अंतराल, 23 को चेटीचंड का अवकाश, 24 को अंतराल, 25 को हिंदी, 26 को रविवार का अवकाश, 27 और 28 को अंतराल, 29 को सामाजिक विज्ञान, 30 को रामनवमीं का अवकाश, 31 मार्च तथा एक अप्रेल को अंतराल, 2 को रविवार का अवकाश, 3 को विज्ञान, 4 को महावीर जयंती का अवकाश, 5 व 6 को अंतराल, 7 को गुडफ्राइडे का अवकाश, 8 को गणित, 9 को रविवार का अवकाश, 10 को अंतराल तथा 11 अप्रेल को तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी तथा संस्कृतम की परीक्षा होगी। इसका समय दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रखा गया है।

  • Related Posts

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights