Nature Nature

विद्युत विभाग की लापरवाही से पानी के लिए मचा हाहाकार ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धरातल पर सरकारी तंत्र किस प्रकार लापरवाही से काम कर रहा है जिसके चलते ग्रामीण काफी आक्रोश में नजर आ रहे हैं। ऐसा ही देखने को मिल रहा बीकानेर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्री डूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय से ग्यारह किलोमीटर दूर सातलेरा गांव में जहां विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को मोहताज हो रहे प्रशासन को कोस रहे हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गांव में भारी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है पानी के लिए गांव में हाहाकार मचा हुआ है। गांव के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीण सुगनाराम जाखड़, गिरधारी लाल, पूराराम, केसरा राम, गोपीचंद जाखड़ आदि ने बताया कि गांव में दो नलकूप है दोनों ही नलकूप पिछले कई दिनों से बंद पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप की विद्युत सप्लाई तथा घरों की विद्युत सप्लाई का एक ही ट्रांसफार्मर है जो 63 एचपी का है इस ट्रांसफार्मर से नलकूप को पूरा वोल्टेज नहीं मिलने के कारण बार-बार नलकूप की मोटर जल जाती है जिसके चलते गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत करवा दिया गया है लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत की सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ द्वारा एक सप्ताह पूर्व विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर गांव के नलकूप एवं घरों की विद्युत आपूर्ति को अलग अलग करने तथा वर्तमान में लगे छोटे ट्रांसफार्मर को हटाकर सौ एचपी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। लेकिन लापरवाह विद्युत विभाग अपने लापरवाह रवैया से बाज नहीं आ रहा है जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
पानी की किल्लत के चलते आवारा पशु धन की हालत दयनीय हो गई है ग्रामीण महंगे दाम देकर पानी के टैंकर डलवा कर अपनी प्यास बुझाने पर मजबूर है। गांव के हालात विकट होते जा रहे हैं। लेकिन विडंबना कि अधिकारी लापरवाह बन कर बैठे है जिसको जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से वर्तमान में लगे ट्रांसफार्मर को हटाकर 100 एचपी का नया ट्रांसफार्मर लगाकर नलकूप एवं घरों की विद्युत आपूर्ति को अलग-अलग कर राहत दिलाने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर विभाग द्वारा शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण मजबूर होकर धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी ।

दूसरा नलकूप भी खराब- इसी प्रकार मेघवाल मोहल्ले में कुछ माह पूर्व प्रधान कोटे से नलकूप का निर्माण करवाया गया था इस नलकूप से रेतीला पानी आने के कारण यह नलकूप भी पिछले कुछ दिनों से खराब पड़ा है ग्रामीणों ने बताया कि इस नलकूप में कुछ पाइप और डालने की आवश्यकता है लेकिन अभी तक दोनों नलकूप से जली हुई मोटर भी विभाग द्वारा नहीं निकाली गई है ।

इनका कहना कि- ट्रांसफार्मर की समस्या को लेकर गांव में नलकूप की बार-बार मोटर जल रही है इसके कारण गांव में भारी जल संकट खड़ा हो गया है वर्तमान में लगा ट्रांसफार्मर जो छोटा है एक ही ट्रांसफार्मर से नलकूप एवं घरों की विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिसके कारण नलकूप को पूरा वोल्टेज नहीं मिल पा रहा है इस संबंध में विद्युत विभाग को अवगत करवा कर बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की गई है
भीख राज जाखड़ सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत जैसलसर श्री डूंगरगढ़

ट्रांसफार्मर की तकनीकी खामी के कारण पूरा वोल्टेज नहीं मिलने के कारण नलकूप की मोटर बार-बार जल रही है जिसके कारण गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अभी तक ट्रांसफार्मर बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है
सुगना राम जाखड़ ग्रामीण सातलेरा

  • Related Posts

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। पाकिस्तान और ईरान के बीच सीमा पर व्यापार को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। एक तरफ दोनों देशों के बीच सैकड़ों ट्रक फंसे हुए…

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    समाचार गढ़ 22 अक्टूबर 2026। भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। फ्रांस में बने राफेल-Marine यानी राफेल-M लड़ाकू विमानों के परीक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

    जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

    Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

    Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

    Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!

    Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights