Nature Nature

सर्दियों में बच्चों को खिलाएं ये फल, बच्चों को रखें स्वस्थ

Nature

सर्दी के मौसम में बच्चों को खासकर सही खानपान देना बहुत जरूरी है ताकि उनका शरीर गर्म रहे। इसके लिए सूप या गर्म तासीर की चीजें देती हैं। इसके साथ ही आप बच्चों की डाइट में कुछ खास फल शामिल कर सकती हैं।

आमतौर पर महिलाएं सर्दी के मौसम में बच्चों को फल कम खिलाती हैं जबकि सर्दियों में भी बच्चों को फल खिलाने चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं जो ठंड के मौसम में बच्चों को जरूर खिलाने चाहिए।

बच्चों की इम्यूनिटी के लिए फल जरूरी हैं। इसके साथ ही यह जानना भी आवश्यक है कि फल खाने का सही समय क्या है, फल कब खिलाने चाहिए और कैसे खिलाने चाहिए। अगर आप सही नियमों के अनुसार बच्‍चे को फल खिलाएंगी तो यकीनन कोरोना वायरस जैसी बीमारी बच्चे को छू भी नहीं पाएगी।

संतरा

मांएं सोचती हैं कि सर्दियों के मौसम में संतरा खाना सही नहीं होता है। इससे बच्चे को ठंड लग सकती है, जबकि ऐसा नहीं है। सर्दी के मौसम में बच्चों को संतरा देना जरूरी है।

हां, संतरा या कोई भी खट्टा फल शाम या रात के समय देना नुकसानदायक होता है। इसलिए दिन के समय छत पर बैठकर या बालकनी की धूप में बैठकर बच्चे को संतरा खिलाएं।

बच्चे को रोजाना एक संतरा जरूर दें। अगर बच्चे की उम्र 9 माह से कम है, तो उसे संतरे का जूस बनाकर दें। जूस की मात्रा कम रख सकती हैं।

9 माह से ज्यादा उम्र के बच्चे को संतरे के बीज और छिलका निकालकर दें। जहां तक बच्चों के लिए संतरे के फायदों की बात है, तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

इसमें विटामिन सी, ई और काॅपर पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व बच्चों के लिए लाभकारी हैं। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस कारण बच्चा सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी बीमारियों से बचा रहता है।

अमरूद

अमरूद सर्दियों के मौसम में पाया जाने वाला फल है। बच्चों को यह फल जरूर दें, क्योंकि यह एक मौसमी फल है। अमरूद खिलाने से पहले उसका छिलका उतार दें और बीज निकालकर बच्चे को दें।

कई बार अमरूद में कीड़े भी लगे होते हैं। इसलिए अमरूद खरीदने से पहले इसकी अच्छी तरह जांच-परख कर लें।

अगर बच्चा छोटा है, तो इसे मैश कर के दें। अगर बच्चा खुद खा सकता है, तो उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दें। अमरूद खाने से बच्चे का पेट साफ रहता है, उसे सर्दी-जुकाम नहीं होता।

अमरूद में विटामिन ए होता, जो बच्चों को कई तरह के लाभ पहुंचाता है।

अक्सर आपने देखा होगा कि मांएं सर्दी के मौसम में केले से दूर रहती हैं, क्योंकि माना जाता है कि केले से सर्दी-जुकाम हो सकता है जबकि केले में इतने फायदे हैं, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकती हैं।

बच्चे को रोजाना दिन के समय एक केला जरूर दें। इसे खाने से बच्चे को तुरंत एनर्जी मिलती है। यदि बच्चे को पहले से सर्दी जुकाम है, तो ऐसे में केला देने से बचें क्योंकि केला शरीर में बलगम बनाता है।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights