Nature Nature

हाई प्रोटीन से भरपूर हैं ये 3 सलाद, शरीर को दोगुनी एनर्जी

Nature

समाचार गढ़, 26 जून, श्रीडूंगरगढ़। बढ़ता वजन आज के समय में लोगों की सबसे बड़ी समस्या है। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ अच्छी डाइट भी बहुत जरूरी है। जो लोग वेट लॉस कर रहे हैं उनके के लिए प्रोटीन एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो हेल्दी तरीके से वेट लॉस में मदद करता है।

ब्लैक बीन और एवोकाडो सैलेड

ब्लैक बीन यानी कि राजमा में प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है और एवोकाडो में प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट्स और विटामिन की मात्रा होती है। इसे बनाने के लिए 1 कप उबले हुए राजमा, 1 कटा हुआ एवोकाडो, 1/2 कप उबला हुआ कॉर्न, 1/2 कप चेरी टमाटर, 1/2 कप कटी हुई प्याज, कुछ ताजे हरे धनिये के पत्ते, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच नींबू का रस, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर नमक और काली मिर्च स्वादानुसार लें। अब इन्हें एक बड़े बाउल में डालकर मिक्स कर लें।

चना और पालक का सैलेड

चने में हाई प्रोटीन होता है और पालक में प्रोटीन और विटामिन दोनों पाए जाते हैं। इस सैलेड को बनाने के लिए 1 कप उबले हुए चने, 2 कप ताजे पालक के पत्ते, 1/2 कप चेरी टमाटर, 1/2 कप कटा हुआ प्याज, 1/4 कप कटी हुई लाल प्याज, 1/4 कप फेटा चीज, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, 1 चम्मच नींबू का रस, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार लें। अब एक बड़े बाउल में उबले हुए चने, पालक, चेरी टमाटर और लाल प्याज को मिलाएं। फिर इसमें बची हुई सभी सामग्री डालकर मिक्स कर लें।

मूंग दाल स्प्राउट सैलेड

मूंग दाल हाई प्रोटीन और लो कार्ब होती है। इसे बनाने के लिए 1 कप मूंग दाल स्प्राउट्स, 1/2 कप कटा हुआ टमाटर, 1/2 कप कटी हुई खीरा, 1/4 कप कटा हुआ प्याज, कुछ कटी हुई धनिया के पत्ती, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच चाट मसाला और नमक स्वादानुसार लें। अब एक बड़े बाउल में सभी सामान को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ये सभी हाई प्रोटीन सैलेड वेट लॉस में तो मदद करेंगे ही, साथ में सेहत के लिए भी अच्छे होते है। खासतौर पर आपके हार्ट हेल्थ और ब्रेन हेल्थ के लिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा समाचार गढ़ 11 जून 2026। बीकानेर जिले के जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल…

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    समाचार गढ़ 11 जून 2026 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights