Nature Nature

उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खण्ड स्तरीय मासिक बैठक का हुआ आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 25 जून, श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खण्ड स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन सभागार उपजिला चिकित्सालय में किया गया। बैठक में जिला स्तर से जिला औषधि नोडल अधिकारी डॉ. नवल गुप्ता, जिला आशा समन्वयक रेणु बिस्सा, खण्ड स्तर से खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. बिहानी, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक राकेश थालौड़, बाबुलाल सारस्वत आदि उपस्थित रहे। बैठक में उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने मुख्यतः प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत क्षैत्र के लाभार्थियों की ई-केवाईसी करवाई जाकर आयुष्मान कार्ड वितरण किए जाने हेतु निर्देशित किया। जिसके लिए माईक्रोप्लान तैयार कर शीघ्रातिशीघ्र शत्-प्रतिशत् ई-केवाईसी करने व अब तक बने हुए आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को वितरण करने के निर्देशत दिए। डॉ. नवल गुप्ता ने निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों पर निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत समस्त प्रकार की दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में रखने व रोगियों को दी जाने वाली दवाइयों का शत्-प्रतिशत् इन्द्राज किए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही डॉ. राजीव सोनी ने चिकित्सा सेवाओं के विशेष इण्डिकेटर में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारी व कर्मचारियों को शत्-प्रतिशत् लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए। राकेश थालौड़ व बाबुलाल सारस्वत ने आयोजित होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम की कार्य योजना पर समीक्षा करते हुए खण्ड क्षेत्र में 0-5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को पोलियो की दवा पिलाए जाने हेतु निर्देशित किया।

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका शांति समझौते की खबर से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों ने एक दिन में कमाए करीब 10 लाख करोड़ रुपए

    समाचार गढ़ 12 जून 2026। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से…

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा समाचार गढ़ 11 जून 2026। बीकानेर जिले के जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-अमेरिका शांति समझौते की खबर से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों ने एक दिन में कमाए करीब 10 लाख करोड़ रुपए

    ईरान-अमेरिका शांति समझौते की खबर से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों ने एक दिन में कमाए करीब 10 लाख करोड़ रुपए

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights