Nature Nature

नोपाराम जाखड़ उरमूल डेयरी के चैयरमेन बने रहेंगे, पुन: कार्यभार किया ग्रहण, आरसीडीएफ के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

Nature

समाचार गढ़, 3 सितंबर, बीकानेर। नोपाराम जाखड़ उरमूल डेयरी के चैयरमेन बने रहेंगे। राजस्थान हाई कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद जाखड़ पुनः उरमूल डेयरी के चैयरमेन पद पर बरकरार रहेंगे। आज उन्होंने डेयरी चैयरमेन पद पर फिर से ज्वाइन कर लिया। उनके कार्यभार सम्भालने के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे।

गत 12 अगस्त को राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) की मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) सुषमा अरोड़ा ने नोपाराम जाखड़ को निर्योग्य घोषित किया था, जिसके खिलाफ उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपना पक्ष रखा था।राजस्थान हाईकोर्ट ने आरसीडीएफ के 12 अगस्त के फैसले के खिलाफ स्थगन आदेश दे दिया। स्थगन आदेश की सूचना यहां मिलते ही जाखड़ समर्थकों में प्रसन्नता फैल गई। उल्लेखनीय है कि जाखड़ के खिलाफ बंशीलाल ने दो से अधिक संतान होने का आरोप लगाते हुए वर्ष 2021 में आरसीडीएफ में वाद दायर करवाया था। गत 12 अगस्त को आरसीडीएफ की एमडी के एकतरफा फैसले के खिलाफ नोपाराम जाखड़ ने हाईकोर्ट में अपील की और उन्हें सुनवाई का मौका देने की बात कही। उनके पक्ष को सुनने के बाद ही स्टे ऑर्डर जारी किया गया है।

नोपाराम जाखड़ उरमूल डेयरी के चैयरमेन बने रहेंगे, पुनः कार्यभार किया ग्रहण
  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights