Nature Nature

दीपावली के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश तीन नवंबर तक प्रभावी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Nature

समाचारगढ़ बीकानेर, 29 अक्टूबर। जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न आदेश जारी किए हैं। दीपावली के मद्देनजर यह आदेश 29 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक प्रभावी रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में स्थित पैट्रोलियम एवं उससे बने पदार्थो के संस्थान (पैट्रोल पम्प, गैस गोदाम, गैस बाॅटलिंग प्लांट) के अनुज्ञापित्त क्षेत्र एवं उससे 500 मीटर की परिधि क्षेत्र में पटाखों एवं आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया गया है। इसी प्रकार आर्मी एरिया, एयर फोर्स बीकानेर, नाल व आर्मी के एम्यूनेशन डिपों के 500 मीटर परिधि में तथा शहर के महत्वपूर्ण मार्गों के.ई.एम. रोड, स्टेशन रोड, गंगाशहर रोड, दाऊजी रोड, सट्टा बाजार गली, लाभूजी कटला, बड़ा बाजार, तोलियासर भैरूजी की गली, जिन्ना रोड व कपड़ा बाजार (गंगाशहर) आदि क्षेत्रों में पटाखे एवं आतिशबाजी को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
आदेशानुसार अस्पताल, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केन्द्र, न्यायालय, शिक्षण संस्थाऐं, धार्मिक परिसर या अन्य ऐसा स्थान, जिन्हें सक्षम अधिकारी ने शांत क्षेत्र घोषित किया है, उनके 100 मीटर परिधि क्षेत्र में पटाखे एवं आतिशबाजी के प्रयोग को निषिद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों की अनुपालना में जिले में रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे के अतिरिक्त अन्य समय में पटाखों तथा आतिशबाजी के उपयोग करने, छोड़ने तथा चलाने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। ग्रीन पटाखों की बिक्री एवं उपयोग के संबंध में गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना की सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन आदेशों के उल्लघंन करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 के प्रावधानों के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध माना जाएगा एवं दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा समाचार गढ़ 11 जून 2026। बीकानेर जिले के जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल…

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

समाचार गढ़ 11 जून 2026 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights