Nature Nature

5 हजार युवा मनाएंगे काली दीपावली

Nature

समाचार गढ़, 30 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। एक तरफ जहां दीपावली को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है वहीं राजस्थान के 5हजार युवा क्षुब्ध होकर काली दीपावली मनाएंगे। युवा मित्र गोपाल मेघवाल ने बताया कि यह निर्णय सरकार की अचानक युवा भावनाओं के विरूद्ध वाले निर्णय के खिलाफ किया गया है। सरकार के तुगलकी फरमान से हजारों युवा रोजगार से वंचित हो गए।
युवा मित्र संगठन के बलवीर सिंह में कहा कि पिछले 72 दिनों से सरकार से लगातार वार्ता और विरोध प्रदर्शन के बावजूद उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। युवाओं ने पूर्ववर्ती सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के आवास पर भी 11 दिन का धरना दिया और 9 दिन तक अनशन किया। लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिससे युवाओं में गहरा आक्रोश है।
नरेश देराजसर ने बताया कि नौकरी जाने के कारण दो युवा मानसिक दबाव में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। यह बताते हुए संगठन ने सरकार से अपील की कि युवाओं के भविष्य को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति न हो।
युवा मित्र संगठन के बैनर तले हरिराम गोदारा, सुमन सिद्ध, आरती शर्मा, दयानंद बाना, प्रेमकुमार बिश्नोई ने एकस्वर में सरकार के फैसले के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि इस बार उनके 5000 परिवार दीपावली पर अपने घरों में दीये नहीं जलाएंगे और काली दीपावली मनाएंगे। और जब तक सरकार उन्हें स्थायी रोजगार की गारंटी नहीं देती, तब तक वे दीपावली को उत्सव के रूप में नहीं मनाएंगे। और आगामी त्योहारों पर भी विरोध जारी रहेगा।

Related Posts

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

समाचार गढ़। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्वतंत्रता की मांग को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। अलगाववादी संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से पाकिस्तान से अलग स्वतंत्र बलूचिस्तान की…

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

समाचार-गढ़ 16 अगस्त, 2026। गॉल: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले पर बारिश का असर लगातार बना हुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights