Nature Nature

खेत पर कब्जे के विवाद में मारपीट, पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Nature

खेत पर कब्जे के विवाद में मारपीट, बुजुर्ग ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

समाचार गढ़, 8 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव में 71 वर्षीय रूपाराम जाट ने अपने खेत पर कब्जे को लेकर दो पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। रूपाराम ने पुलिस को बताया कि 6 नवंबर की रात करीब 10 बजे पड़ोसी रामनारायण और जगदीश ट्रैक्टर पर बर्छियों से लैस होकर उनके खेत पर आए। उन्होंने न केवल गंदी गालियां दीं बल्कि उन्हें धमकी भी दी कि वह उनके रास्ते में न आएं, वरना जान से हाथ धो बैठेंगे। विवाद की वजह खेत के खलिहान से उड़ती धूल बताई जा रही है, जिससे आरोपी नाराज थे। रूपाराम का बेटा श्रवणराम भी मौके पर मौजूद था, लेकिन धमकियों से डरकर वह ढाणी की ओर भाग गया।

शुक्रवार सुबह सरपंच रामेश्वरलाल और अखाराम ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने फिर ट्रैक्टर पर आकर हंगामा किया और मौके पर मौजूद ओमप्रकाश के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने रूपाराम की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के लिए हेड कांस्टेबल देवाराम को जिम्मेदारी सौंपी है।

पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुआ और अवैध शराब बरामद

समाचार गढ़, 8 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शेरुणा थाना प्रभारी पवन कुमार ने पूनरासर गांव में सार्वजनिक स्थान पर ताश खेलते हुए दो व्यक्तियों प्रभुनाथ सिद्ध और नानुनाथ सिद्ध को गिरफ्तार किया और उनके पास से 870 रुपए व ताश के पत्ते जब्त किए। इस मामले की जांच एएसआई चेनदान कर रहे हैं।

वहीं, श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल देवाराम ने रीड़ी रोड पर 18 वर्षीय हरिराम नायक को 20 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस प्रकरण की जांच एएसआई रविंद्र सिंह करेंगे। इसके अतिरिक्त, एसआई धर्मपाल ने सरदारशहर रोड पर आईआईटी कॉलेज के पास पीडिहारा निवासी बाबूसिंह को बीड़ी, जर्दा और पान मसाला बेचते हुए हिरासत में लिया। इस मामले की जांच एसआई मलकीत सिंह को सौंपी गई है।

Related Posts

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights