Nature Nature

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पांच दिन में मांगी चुनाव तारीख

Nature

समाचार गढ़। राजस्थान में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.पी. शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने राज्य चुनाव आयोग को निर्देश देते हुए कहा कि वह पांच दिन के भीतर चुनाव की प्रस्तावित तारीख अदालत के समक्ष प्रस्तुत करे।

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि ओबीसी आयोग सोमवार तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की संभावित तारीख बताए, जबकि राज्य सरकार को भी उसी दिन तक वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया कब पूरी होगी, इसकी जानकारी कोर्ट को देनी होगी।

सुनवाई में राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह और ओबीसी आयोग के सदस्य सचिव भी उपस्थित रहे। इस दौरान हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि पहले दिए गए न्यायालय के निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया। अदालत ने कहा कि पूर्व में तय समयसीमा के बावजूद चुनाव कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया, जो न्यायालय के आदेशों की गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है।

इस पर राज्य चुनाव आयुक्त ने अदालत को बताया कि आयोग की चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी हैं, लेकिन सरकार की ओर से आरक्षण का अंतिम वर्गीकरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर आयोग को आवश्यक जानकारी देगी, आयोग दो दिनों के भीतर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है।

ओबीसी आयोग को भी अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए पूछा कि सरकार द्वारा आयोग के गठन के कई महीने बाद भी रिपोर्ट क्यों प्रस्तुत नहीं की गई। अदालत ने स्पष्ट कहा कि यदि समय पर कार्य पूरा नहीं हो सकता तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 22 मई को दिए अपने आदेश में राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को 31 जुलाई तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि अब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर अदालत ने मामले में सख्ती दिखाई है।

Related Posts

तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

समाचार गढ़। घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा चढ़ा, जबकि एनएसई का निफ्टी50…

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

समाचार गढ़। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को हुए दो अलग-अलग आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हुए हैं। पहली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

तेजी के साथ खुलने के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में भी आई कमजोरी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो आतंकी हमले, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पांच दिन में मांगी चुनाव तारीख

राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव: हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पांच दिन में मांगी चुनाव तारीख

यूपी-बिहार में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

यूपी-बिहार में भारी बारिश, पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से देवबंद तक 13 ठिकानों पर छापेमारी

रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से देवबंद तक 13 ठिकानों पर छापेमारी

मेसी के दो असिस्ट, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया; लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम

मेसी के दो असिस्ट, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया; लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights