Nature Nature

Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

Nature

समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026।

राजस्थान में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव से पहले सरकार ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ चलाने जा रही है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना और जनभागीदारी के जरिए सुशासन की अवधारणा को मजबूत करना है।

पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के बीच इस अभियान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, चुनाव कार्यक्रम के चलते अभियान के दौरान आचार संहिता और अन्य चुनावी नियमों का भी ध्यान रखा जाएगा।

गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे

अभियान के तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर विशेष फोकस रहेगा। पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के साथ उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

अभियान का उद्देश्य लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ जनभागीदारी बढ़ाना और सुशासन की अवधारणा को मजबूत करना है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत प्रदेश के परिवार, विशेषकर नव-लाभान्वित परिवार, अपने घरों और प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक मंगलकामना करेंगे।

शहरों में आचार संहिता का रहेगा ध्यान

गाइडलाइन के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया चलने के कारण शहरी क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता का पालन करना होगा। अभियान के कार्यक्रमों में राजनीतिक पदाधिकारियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा बैनर, पोस्टर, वीडियो या भाषणों में किसी राजनीतिक व्यक्ति का नाम या तस्वीर इस्तेमाल नहीं की जा सकेगी। शहरी क्षेत्रों में नए लाभार्थियों की पहचान और उनका पंजीयन भी किया जा सकेगा।

अभियान के आयोजन पर होने वाला खर्च केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, स्थानीय निकायों की आय, नगर विकास, विकास प्राधिकरणों के बजट और विद्यालय विकास कोष से वहन किया जाएगा।

स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं

अभियान के तहत स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत-चिंतनसेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 25 सितंबर तक और शहरी क्षेत्रों में 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रेरणादायी जनकल्याणकारी वीडियो दिखाए जाएंगे। इन गतिविधियों के जरिए सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने पर जोर रहेगा।

  • Related Posts

    मोबाइल की किस्त नहीं चुका पाया युवक, बंधक बनाकर कराई मजदूरी; जबरन खून निकलवाने का भी आरोप

    समाचार-गढ़ 15 सितंबर, 2026। मोबाइल की बकाया किस्त नहीं चुका पाने के बाद लखनऊ के एक युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर पांच दिन तक जबरन मजदूरी कराने का…

    Rajasthan Nikay Election: BJP की बड़ी जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण’

    समाचार-गढ़ 15 सितंबर, 2026। Rajasthan Nikay Election Result: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: पंचायत चुनाव से पहले गांव-गांव पहुंचेगी सरकारी योजनाएं, लाभार्थियों पर रहेगा फोकस

    मोबाइल की किस्त नहीं चुका पाया युवक, बंधक बनाकर कराई मजदूरी; जबरन खून निकलवाने का भी आरोप

    मोबाइल की किस्त नहीं चुका पाया युवक, बंधक बनाकर कराई मजदूरी; जबरन खून निकलवाने का भी आरोप

    Rajasthan Nikay Election: BJP की बड़ी जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण’

    Rajasthan Nikay Election: BJP की बड़ी जीत पर PM मोदी बोले- ‘झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण’

    Rajasthan Excise Action: बीकानेर में 65 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी, ट्रक से 732 कार्टन बरामद

    Rajasthan Excise Action: बीकानेर में 65 लाख की अवैध शराब की खेप पकड़ी, ट्रक से 732 कार्टन बरामद

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: आरक्षण लॉटरी की तारीख बदलेगी? 17-18 सितंबर के कार्यक्रम पर संशय

    Rajasthan Panchayati Raj Election 2026: आरक्षण लॉटरी की तारीख बदलेगी? 17-18 सितंबर के कार्यक्रम पर संशय

    निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की बारी, 4.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

    निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की बारी, 4.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights