Nature Nature

जानलेवा हमले का 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार,खेत में बने आम रास्ते से निकलते समय किया था हमला

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार युवक को नोखा पुलिस ने बुधवार की देर शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रास्ते के विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर जानलेवा हमला किया था।

नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 7 सितंबर 2022 को अणखीसर निवासी मुलाराम नाई ने मुकदमा दर्ज करवाया कि हमारा एक खेत अणखीसर गांव की उत्तरादी काकड़ में स्थित है, हमारे खेत व आस पास के खेतों का अणखीसर गांव में आने जाने का रास्ते में बीरबलराम बिश्नोई का खेत आता है। जहां आम रास्ता चला आ रहा है। उसका भाई शेराराम ज्योही 7 सितंबर को बीरबलराम बिश्नोई के खेत में बने आम रास्ते से गुजर रहा था।

तभी राजेन्द्र, सुभाष, गोरधनराम, बीरबलराम, कोजाराम, सिपी पत्नी बीरबलराम व सुरेश बिश्नोई ने कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के बाद मरा हुआ समझाकर मौके से भाग गए। इसके बाद शेराराम को नोखा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ट्रोमा सेंटर बीकानेर रेफर कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की कई स्थानों पर तलाश की गई। बुधवार देर शाम को करीब तीन माह से फरार चल रहे घट्‌टू निवासी कोजाराम उर्फ ओमप्रकाश बिश्नोई को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में नोखा पुलिस के थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एसआई रजिराम, एएसआई राजूराम, कानि खुशराज, डीआर गणेशाराम शामिल रहे।

Related Posts

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

समाचार गढ़ 7 जून 2026। दो दिन पहले समाचार गढ़ के वीडियो न्यूज बुलेटिन में विशेषज्ञों की राय के अनुसार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने की जानकारी दी गई थी।…

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

समाचार गढ़, 4 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान से भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचेंगे शी चिनफिंग, किम जोंग उन से मुलाकात पर दुनिया की नजर

7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचेंगे शी चिनफिंग, किम जोंग उन से मुलाकात पर दुनिया की नजर

एलन मस्क की चिंता: भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे, भविष्य में घट सकती है आबादी

एलन मस्क की चिंता: भारत की प्रजनन दर रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे, भविष्य में घट सकती है आबादी

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

साड़ियों के ढेर में छिपा TMC नेता, पुलिस ने खोज निकाला; गिरफ्तारी का वीडियो वायरल

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

हर घर को प्रभावित करने वाली बड़ी खबर।घरेलू सिलेंडर 29 रूपए महंगा, तीन महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें।

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! DMK के बाद माकपा भी कांग्रेस से नाराज, खड़गे को लिखा तीखा पत्र

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार! DMK के बाद माकपा भी कांग्रेस से नाराज, खड़गे को लिखा तीखा पत्र

रोशन आनंद जेल में, अब खान सर पर कानूनी शिकंजा; गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

रोशन आनंद जेल में, अब खान सर पर कानूनी शिकंजा; गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights