Nature Nature

मनुष्य में परमात्मा से योग करने का सामर्थ्य – शिवेन्द्र जी महाराज

सोनी परिवार द्वारा नेहरू पार्क में भागवत-कथा ज्ञानयज्ञ प्रारंभ

Nature

समाचारगढ़ 16 दिसंबर 2024 श्रीडूंगरगढ़। कालूबास के नेहरू पार्क में सोमवार से 22 दिसम्बर तक रेंवतमल, मुरलीधर, सत्यनारायण एवं विनीत सोनी (माहेश्वरी) परिवार की ओर से सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है।
भागवत कथा का मायड़भाषा राजस्थानी में सुधापान भगवती भद्र‌काली शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर संत स्वामी शिवेन्द्र स्वरूपजी महाराज करवा रहे हैं। प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद् भागवत के महात्म्य को सुनाते हुए युवा संत ने कहा कि जहाँ मनुष्येतर बाकी सभी जीवों की योनियां, भोग योनियां कहलाती हैं, वहीं मनुष्य की योनि योग योनि है, वह परमात्मा से योग करने का सामर्थ्य रखती है। आत्मतत्त्व का बोध कर वह अपने मनुष्य होने को सार्थक कर सकता है। मनुष्य को यह चिंतन अवश्य करना चाहिए कि उसका आत्म कल्याण कैसे होगा? उसे बोध इसलिए करना है, क्योंकि वह शाश्वत परमात्मा को विस्मृत कर गया है। आत्मबोध के अनेक मार्ग हैं, उनमें श्रीमद् भागवत श्रवण सर्वोत्कृष्ट मार्ग है। भागवत भगवान का वांग्मय विग्रह है।
भागवत के प्रारम्भ में ही परीक्षित ने सुखदेवजी महाराज से प्रश्न पूछा कि म्रियमाण व्यक्ति का क्या कर्तव्य है? वस्तुतः यह प्रश्न न केवल परीक्षित, बल्कि प्रत्येक जीव का है। जिसकी नियती ही मृत्यु को प्राप्त होना है, वह अपने कल्याणार्थ किस मार्ग का चयन करे? भागवत इस जिज्ञासा का समाधान प्रस्तुत करती है। आज गोकर्णोपाख्यान तथा भागवत सुनने और कहने के विधान तक की कथा सुनाई गई। प्रथम दिन की कथा में श्रोताओं से पांडाल पूरा भर गया। सोनी परिवार ने श्रोताओं के बैठने की बहुत उत्तम व्यवस्था की है। मंच संचालन डॉ० चेतन स्वामी ने किया।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights