Nature Nature

दर्जी का भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बनने पर अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

Nature

समाचार गढ़, 20 जनवरी, श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय न्यायालय परिसर के पुस्तकालय भवन में नव नियुक्त अधिवक्ता राधेश्याम दर्जी के भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बनने पर सभी अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत कर सम्मानित किया।

मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण प्रजापत ने की। अपने उद्बोधन में प्रजापत ने कहा कि अधिवक्ता राधेश्याम दर्जी की राजनीतिक उपलब्धि बार परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि राधेश्याम दर्जी का मिलनसार स्वभाव और उनकी नेतृत्व क्षमता उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेंगे। बार परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह शेखावत, ललित कुमार मारू, जयप्रकाश मीणा, के.के. पुरोहित, पंकज पंवार, सोहन सिद्ध, किशन स्वामी, संजय बोहरा, जितेंद्र स्वामी, गणेशराम मेघवाल, अनिल धायल, गोपाल पारीक और मनमोहन पैरोकार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने राधेश्याम दर्जी के नए दायित्व के लिए हर्ष व्यक्त किया और उन्हें इस नई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

    बोले- 1965 युद्ध में पाक को यहां से खदेड़ा, अब ड्रोन नेटवर्क पर रहेगी पैनी नजर समाचार गढ़ 26 मई 2026 बीकानेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारत-पाक…

    बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

    समाचार गढ़ 26 मई 2026। अमित शाह मंगलवार को बीकानेर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट का दौरा किया। यह पोस्ट देश की सबसे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

    सांचू पोस्ट पहुंचे अमित शाह, जवानों का बढ़ाया हौसला

    बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

    बीकानेर बॉर्डर पहुंचे अमित शाह, सांचू पोस्ट पर जवानों से की मुलाकात

    पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

    पेट्रोल-डीजल कीमतों पर गहलोत का हमला, बोले- जनता को सच बताए केंद्र सरकार

    पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

    पीबीएम अस्पताल: हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में जटिल हृदय ब्लॉकेज का सफल उपचार

    जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

    जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर शिकंजा, FIR दर्ज कराने के आदेश

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 24 मौतें, 82 लोग घायल, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights