Nature Nature

राजस्थान में शीतलहर के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

Nature

समाचार-गढ़, 19 जनवरी 2023। राजस्थान में हड्डी जमा देने वाली ठंड और शीतलहर के बीच बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। वेदर अनुमान के मुताबिक अगले हफ्ते बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। केंद्रीय मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को राजस्थान सहित उत्तर व मध्य भारत के कई हिस्सों में अच्छी मावठ होने की संभावना जताई है।

राज्य के कई हिस्सों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में किसानों के लिए अच्छी और बुरी दोनों खबर है। बारिश से जहां रबी की फसलों को फायदा होगा, वहीं ओलों से फसलें चौपट होने का खतरा भी है। आम लोगों के लिए राहत की बात है कि इसके बाद कड़ाके की ठंड का असर कम होने लगेगा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 23-24 जनवरी को उत्तर भारत में एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेस (वेदर सिस्टम) एक्टिव होगा। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी होगी। इस वेदर सिस्टम का असर मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगी। यहां अच्छी बरसात के आसार हैं। बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इस सिस्टम का असर 25 जनवरी तक रहेगा। 26 जनवरी से उत्तर भारत में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।

आज से कुछ राहत मिलने लगेगी बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में आज से सर्दी से राहत मिलने लगेगी। इन एरिया में बर्फीली हवाओं का प्रभाव आज से कम होने लगेगा। एक कम प्रभाव का सिस्टम उत्तर भारत में कल एक्टिव होगा। इस सिस्टम के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी का असर कम होगा। बीकानेर में आज इसका प्रभाव दिखा भी। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 7.2 पर पहुंच गया जबकि पिछले चार दिन से मिनिमम टेम्प्रेचर 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे था। ग्रामीण इलाकों में तो बर्फ जम रही थी।

  • Related Posts

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights