Nature Nature

पीएम की सभा में भीड़ जुटाने को लेकर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, हरी राम बाना ने कलेक्टर को लिखा विरोध-पत्र

Nature

समाचार गढ़, 20 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बीकानेर सभा से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सभा में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को ग्रामवार प्रभारी और बसों में इंचार्ज बनाए जाने के खिलाफ क्षेत्र के युवा नेता व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य हरी राम बाना ने मोर्चा खोल दिया है। हरी राम बाना ने इस संबंध में बीकानेर जिला कलेक्टर को एक औपचारिक पत्र भेजकर इन आदेशों को नियमविरुद्ध बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की है। अपने पत्र में बाना ने साफ तौर पर लिखा है कि प्रधानमंत्री की सभा एक राजनीतिक आयोजन है, और ऐसे में सरकारी कार्मिकों को ग्राम प्रभारी नियुक्त करना तथा उन्हें बसों की जिम्मेदारी सौंपना सीधा-सीधा सरकारी तंत्र का राजनीतिक उपयोग है, जो कि संविधान और लोक सेवा नियमों के खिलाफ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “सरकारी कर्मचारी राष्ट्र और संविधान के प्रति उत्तरदायी होते हैं, किसी राजनीतिक दल विशेष के लिए नहीं। बाना ने अपने पत्र के माध्यम से प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते इन आदेशों को निरस्त नहीं किया गया, तो कर्मचारियों में असंतोष पैदा करेगा।

बैकग्राउंड में बढ़ती हलचल
राजनीतिक हलकों में इस पत्र को लेकर चर्चा गर्म है। जहां एक ओर भाजपा सभा की तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस मुद्दे को लोकतंत्र की मर्यादाओं से खिलवाड़ मान रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर आपत्ति पर क्या कदम उठाता है, और क्या प्रधानमंत्री की सभा से पहले यह मामला और अधिक तूल पकड़ता है।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights