Nature Nature

छोटूसिंह रावणा, अघोरी नृत्य और भजनों से सजेगा श्रीडूंगरगढ़ का स्थापना पर्व

Nature

समाचार गढ़, 20 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे का 144वां स्थापना दिवस कस्बे के मैन बाजार टेम्पू स्टैंड पर इस बार 25 मई को ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया जाएगा। इस बार यह पर्व विशेष इसलिए भी बन गया है क्योंकि पहली बार नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा इस आयोजन को भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति के सहयोग से बड़े ही धूमधाम और सांस्कृतिक रंग में रंगा हुआ होगा।

सोमवार शाम समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत व नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा की पहल पर नगरपालिका इस आयोजन को मंच प्रदान कर रही है, जिससे इसे और भी गरिमा मिली है।

भव्य सांस्कृतिक संध्या बनेगी आकर्षण का केंद्र
स्थापना दिवस के अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार छोटूसिंह रावणा अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा रहस्यमय और दर्शनीय अघोरी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अनोखे नृत्य ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और अब श्रीडूंगरगढ़वासियों को भी इसका साक्षात अनुभव होगा।

स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मंच
स्थानीय भजन गायक हनुमान कुदाल भी अपनी भक्ति-रस में डूबी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। समिति की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के नागरिकों को ध्यान में रखते हुए विविध प्रस्तुतियों की योजना बनाई गई है।

जनभागीदारी का आह्वान
पालिका प्रशासन और समिति ने समस्त श्रीडूंगरगढ़वासियों से इस ऐतिहासिक समारोह में भागीदारी निभाने और स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण बनाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम से जुड़े सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समारोह समिति संभालेगी।

श्रीडूंगरगढ़ के इतिहास और संस्कृति को समर्पित यह आयोजन न केवल कस्बे के गौरव को बढ़ाएगा, बल्कि लोगों में नई ऊर्जा और आत्मीयता का संचार भी करेगा।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। जुलाई में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?

    SCO समिट में मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, यूक्रेन से लेकर S-400 तक किन मुद्दों पर हुई बात?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights