Nature Nature

बाना की सरकारी स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति, भामाशाहों ने किया सहयोग

Nature

समाचार गढ़, 23 जनवरी 2025। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाना में आज वार्षिकोत्सव समारोह 2025 का आयोजन प्राचार्य पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना और विशिष्ट अतिथि CBEO श्री डूंगरगढ़ ओमप्रकाश प्रजापत रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।
वर्ष 2024 में राजकीय सेवा में चयनित बाना के युवाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विद्यालय विकास हेतु बाना के विभिन्न भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया।
विद्यालय द्वारा पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा और स्थानीय परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य पवन कुमार शर्मा द्वारा आज के दिवस के विशेष महत्व बताते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्रप्रेम के भाव को जीवन में अंगीकार करने को कहा।सभी भामाशाहों का आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन राजू शर्मा द्वारा किया गया।
इस दौरान पवन कुमार माली, ममता कुमारी, नौरंग लाल, सुरेश कुमार, कपिल मुनि, प्रेम कुमार, शंकर सिद्ध, सीताराम , मनोज, कविता सिद्ध, पूरण चंद, प्रग्येश, सुभाष चंद, वंदना मोहिल, संगीता, रामदेव, बुधाराम का सहयोग रहा।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights