Nature Nature

दहेज लोभ की भेंट चढ़ा एक और घर, पति व जेठ-जेठानियों पर आरोप

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता रूकमा पुत्री मोतीराम जाट, निवासी कालेरा की ढाणी, बीदासर ने अपने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में मनोज निवासी कल्याणसर पुराना के साथ हुआ था। आरोप है कि पति मनोज, जेठ मदनलाल व उसकी पत्नी खेतीदेवी, जेठ तिलोकाराम व उसकी पत्नी विमला द्वारा दहेज में 5 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। दहेज कम होने का ताना देकर दो वर्ष पूर्व उसे घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता के अनुसार हाल ही में माता-पिता द्वारा समझाइश के प्रयास के बावजूद ससुराल पक्ष ने घर बसाने से इनकार करते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया और दहेज का सामान देने से भी मना कर दिया।

पुलिस ने इस्तगासा के जरिए मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंपी है।

  • Related Posts

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    समाचार गढ़ | 24 मार्च 2026 कस्बे के नेशनल हाईवे पर झंवर बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल से प्रारंभ)…

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    समाचार गढ़ 23 मार्च 2026। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

    चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights