Nature Nature

फायदे से हटकर आम खाने के हैं कुछ नुकसान भी, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

Nature

समाचार गढ़, 9 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। आम के इस सीजन में अपने आप को आम खाने से रोक पाना बहुत ही मुश्किल है। एक-एक करते हुए पूरे दिन में जरूरत से ज्यादा आम का सेवन हो जाता है और फिर जिसका प्रभाव शरीर पर दिखने लगता है। वैसे तो आम एक बहुत ही फायदेमंद फल है। इसमें कई तरह के विटामिन भी पाए जाते हैं। लेकिन जरूर से ज्यादा इसका सेवन नुकसानदेह हो सकता है।

अधिक मात्रा में आम खाने से हाई डायबिटीज और पेट की बीमारी का रिस्क बढ़ जाता हैं। इसके अलावा अधिक मात्रा में आम खाने से और भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको आम के फायदों का लाभ उठाना है, तो आपको संतुलित और सीमित मात्रा में सेवन करना महत्वपूर्ण है।

एक दिन में सामान्य व्यक्ति के लिए एक से दो आम काफी है। आम में कैलोरी हाई होती है, जिसकी वजह से मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं या डायबिटीज का खतरा है, तो आम का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।आएइ, इस आर्टिकल में जानते हैं कि आम के अधिक सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं।

डायबिटीज का खतरा बढ़ना

आम में नेचुरल शुगर यानी कि ;फ्रक्टोज की मात्रा पाई जाती है। जिसका अधिक सेवन करने पर आप में हाई डायबिटीज का रिस्क भी बढ़ जाता है। हद से ज्यादा आम खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

वजन बढ़ना

आम में कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है। अधिक मात्रा में आम खाने से कैलोरी की अधिकता हो सकती है, जिसके कारण वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।

पाचन संबंधी समस्याएं

आम में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन के लिए अच्छा है। लेकिन जब इसकी अधिकता होती है, तो यह पेट में गैस, ब्लोटिंग और डायरिया जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को आम से एलर्जी भी हो सकती है, जिसके कारण त्वचा पर रैशेज, खुजली और सूजन की समस्या हो सकती है। आम की तासीर गर्म होती है और हद से ज्यादा आम खाने से एलर्जी की संभावना बढ़ सकती है।

कार्बोहाइड्रेट्स की अधिकता

आम में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है और अधिक कार्ब का सेवन करने से इंसुलिन का स्तर प्रभावित हो सकता है, जिससे डायबिटीज के अलावा पीसीओडी और कोलेस्ट्रॉल का खतरा भी बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights