Nature Nature

पूनरासर में हुई भाजपा श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल कार्यसमिति की बैठक, विधायक ताराचंद सारस्वत का किया स्वागत

Nature

समाचार गढ़, 28 जुलाई 2024, श्रीडूंगरगढ़। पूनरासर पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का देहात मंडल के कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत और सम्मान। मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि पूनरासर से श्रीडूंगरगढ़ के लिए हुई सड़क की स्वीकृती के साथ ही टयूबवेलों की स्वीकृति और राजकीय स्कूलों में कमरों एवं स्मार्ट क्लास रूम सहित श्री डूंगरगढ़ देहात मंडल में स्वीकृत हुई सड़के,जीएसएस निर्माण,स्कूलों के रूम,ट्यूबवेल सहित कई विकास कार्यों की स्वीकृति को लेकर देहात मंडल के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है और यह ख़ुशी कार्यकर्ता अपने जननेता विधायक ताराचंद सारस्वत के पूनरासर पहुंचने पर उनको माला दुपट्टा, साफा पहनाकर कर रहे है।
इसी बीच पूनरासर में संपन्न हुई श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल कार्यसमिति की बैठक में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने कार्यकर्ताओं और आमजन को किए वादे पूरे होने पर विधायक सारस्वत का आभार जताया तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। मीटिंग का संचालन करते हुए महामंत्री जगदीश पारीक ने ग्रामवासियों की तरफ से विधायक का स्वागत किया और आभार जताया तथा विधायक सारस्वत को जनप्रिय, जननेता बताते हुए उन पर बालाजी का आशीर्वाद बने रहने तथा उनका आशीर्वाद जनता पर ऐसे ही विकास कार्यों के रूप में बने रहने की कामना की। मुख्य वक्ता विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया और कहा कि सभी कार्यों का श्रेय आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और लग्न को जाता है आप सबकी कड़ी मेहनत और संघर्ष की बदौलत ही पार्टी विधानसभा और लोकसभा में विजयी हुई तथा उसी की बदौलत केन्द्र और राज्य सरकार से बहुआयामी विकास कार्य हमें सौगात के रूप में मिलें रहे है और में विश्वाश दिलाता हूँ यह आगे भी यह कड़ी ऐसे ही जारी रहेगी। इस दौरान बजरंगबली जन कल्याण विकास समिति ने विधायक जी को विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए पत्र के माध्यम से आभार जताया।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मोहन कुलड़िया, पार्षद जगदीश गुर्जर, महामंत्री मोहननाथ सिद्ध बेनीसर, आईटी पवन स्वामी, युवा मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयां, उत्तमनाथ सिद्ध,मुन्नी नाथ,मुरलीनाथ सिद्ध,ओंकार नाथ,नरेश सारस्वत, पवन इंदोरिया, रजनीकांत, भादरसिंह राजपुरा, रामदेवनाथ, बीरमनाथ, रामेश्वरनाथ, नत्थानाथ, लिछमननाथ, बलवीर सुन्दरनाथ, जगदीश, हरजीनाथ, नंदूनाथ, सीताराम सुथार, चुन नाथ, मल्लूनाथ, पदमाराम छींपा, मान नाथ, आसुराम मेघवाल, हरिदास स्वामी, मनोज, गोरखनाथ, माणकचन्द, सुरेंद्र सिद्ध, खिराज नाथ, अमरागिरी, रुपनाथ, ईश्वर हुड्डा, हरिभक्त, सहीराम सारस्वत, ओमप्रकाश गोदारा, उम्मेदनाथ, नौरंगनाथ, सावंतनाथ, शंकरनाथ सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights