Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन, जनविरोधी नीतियों और बिजली, पानी के स्थानीय मुद्दों को लेकर दिया ज्ञापन

Nature

जनविरोधी नीतियों और बिजली, पानी के स्थानीय मुद्दों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

समाचार-गढ़, 19 मई 2023। प्रदेश की कुशासन एवं भ्रष्ट सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बिजली, पानी सहित क्षेत्र की प्रमुख जन समस्याओं को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी के मार्फ़त तहसीलदार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। जिसमें भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कांग्रेस सरकार को फिसली और जन विरोधी सरकार बताते हुए कहा की यह सरकार पिछले 4 सालों से अपने अंतर्कलह की वजह से होटलों में सरकार चला रही थी और अब आचार सहिंता लगने के 4 माह पहले राहत शिविर के नाम पर अपना प्रोपोगेन्डा चलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। आये दिन बिजली की दरों में बढ़ोतरी से और क्षेत्र में पानी की किल्लत से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की जनता इस सरकार और प्रशाशन से भयंकर परेशान है, इसी बीच पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भी इस सरकार को सबसे फ़ैल सरकार बताते हुए आमजन की विरोधी सरकार बताया। इस दौरान भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ़ नारे बाजी, तख्तियों पर बिजली, पानी के मुद्दों के स्लोगन और भाजपा के झंडो के साथ पैदल मार्च निकालते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुँचे। प्रदर्शन में चेयरमेन मानमल शर्मा, पूर्व चेयरमेन शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, वाईस चेयरमेन बंशीधर सुथार, मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, सुरेन्द्र चुरा, पार्षद जगदीश गुर्जर, अरुण पारीक, विनोदगिरी गुंसाई, विक्रम शेखावत, गोपाल छापोला, रजत आसोपा, हेमराज बरडिया,भरत सुथार, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, श्याम सुन्दर पुरोहित, नारायण मोट, महेंद्र सिंह राजपूत, रोशन अली छिम्पा, पूर्व सरपंच ओम नाथ सिद्ध, भंवरलाल शर्मा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश नाई, ओम प्रकाश सोनी, कालू सिंह, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित तोलियासर,नवरतन राजपुरोहित, शिव तावनियाँ, मूलचंद इन्दोरिया,संदीप कायल,गोपाल व्यास, विष्णु वाल्मीकि,अनमोल मोदी,आईदान जोशी,नारायण पारीक,रामलाल सोनी,अर्जुनलाल शर्मा जेतासर, गणेश गिरी गोस्वामी, ,फुशाराम पारीक, रामलाल नायक, किशन पूरी,योगेश सारस्वत,मालचंद राजपुरोहित,नथमल राजपुरोहित, सीताराम राजपुरोहित, गजू जोशी, ब्रजलाल मेघवाल, गोपी मेघवाल, अटल शर्मा, आसिफ तंवर, श्रवण प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    समाचार गढ़ 4 मार्च 2026। अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत की ख़बर आई है। संभवतः इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली…

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights