Nature Nature

राजस्थानी भाषा के ख्यातिलब्ध कथाकार अन्नाराम सुदामा की 99 वीं जन्म जयंती मनाई

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थानी भाषा के ख्यातिलब्ध कथाकार अन्नाराम सुदामा का 99 वां जन्म दिन सोमवार को राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के तत्वावधान में मनाया गया। मध्य बाजार स्थित श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय में सुदामाजी के राजस्थानी कथा संसार पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राजस्थानी साहित्य आलोचक डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि सुदामाजी सदैव अपनी विशिष्ट कथा शैली के कारण राजस्थानी कथा साहित्य में अपनी ठावी ठौड़ स्थापित कर पाए। उन्होंने अपनी कहानियों तथा उपन्यासों के जरिए एक बड़ा पाठक वर्ग तैयार किया। पाठक उनकी नवीन रचनाओं का इंतजार किया करते थे। वे मूलतः कथाकार हैं, इसलिए उनके काव्य में भी कथा निर्देश प्राप्त होते हैं। सुदामाजी के पास पाठक को बांध लेनेवाली सुघड़ भाषा थी। जीवन के आखरी दिनों तक वे रचना कर्म में जुटे रहे। अगला वर्ष सुदामाजी का शताब्दी वर्ष है, उसे त्रिदिवसीय समारोह के रूप में मनाया जाना चाहिए। संगोष्ठी अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि सुदामा जी के साहित्य में लोक की गहरी पैठ है। वे एक सच्चे रचनाकार थे, उन्होंने कभी भी धड़ेबंदी को पसंद नहीं किया। उनका उपन्यास मेवै रा रूंख राजस्थानी की सर्वाधिक पठित कृति है। राजस्थानी की सभी विधाओं में निरंतर लिखने वाले लाडले रचनाकार को मरूधरा सदैव याद रखेगी। साहित्यकार डाॅ मदन सैनी ने बताया कि सुदामा जी ने कभी भी अपने लेखन के बदले पुरस्कार पाने की लालसा नहीं रखी। जन सरोकारों से ओतप्रोत लेखन होने के उपरांत उनके लिए लेखन स्वान्तः सुखाय ही था। कथाकार सत्यदीप ने कहा कि सुदामा जी जैसे कथाकार विरल होते हैं, जिन्होंने अपनी कलम के द्वारा समाज में व्याप्त शोषण को उद्घाटित किया। सामाजिक कार्यकर्ता रामचन्द्र राठी ने कहा कि वे पाठकों के लेखक थे। उनकी रचनाएं पाठक को बांध लेने की क्षमता रखती है। पुस्तकालय मंत्री भंवर भोजक ने कहा कि एक जमाने में लोग चलाकर पुस्तकालय में आया करते और सुदामाजी की पुस्तकें चाव से पढ़ा करते। बजरंग शर्मा व तुलसीराम चौरड़िया ने उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights