Nature Nature

आधार में एड्रेस बदलवाना हुआ आसान, पढ़े जानकारी की खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- आधार कार्ड पर एड्रेस में बदलाव करना अब बेहद आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसके लिए नया नियम बनाया है, जिससे आप परिवार के मुखिया के एड्रेस प्रूफ और उनकी सहमति से आधार कार्ड में अपना एड्रेस ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इस प्रोसेस में 50 रूपए फीस लगेगी। पहले आधार कार्ड पर एड्रेस में बदलाव करने के लिए शख्स को व्यक्तिगत एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती थी। UIDAI ने मंगलवार को ऑफिशियल बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

एड्रेस अपडेट करने के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरी:-

अगर आप आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं तो आप परिवार के मुखिया का राशन कार्ड, मार्कशीट, शादी का कार्ड, पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं। शर्त यह है कि सब्मिट किए गए डॉक्यूमेंट में परिवार के मुखिया के साथ आवेदनकर्ता का रिश्ता पता चलता हो। अगर डॉक्यूमेंट में दोनों के बीच रिश्ता साफ नहीं हो रहा है तो मुखिया सेल्फ डिक्लेरेशन सब्मिट कर सकता है।

अब पूरी प्रोसेस जान लीजिए:-

आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के विकल्प को चुन सकते हैं। फिर परिवार के मुखिया के आधार नंबर को दर्ज करना होगा। आधार का वेरिफिकेशन होने के बाद आवेदनकर्ता को परिवार के मुखिया से रिश्ते जाहिर करने वाले एक डॉक्यूमेंट को सब्मिट करना होगा।

परिवार के मुखिया को करना होगा एक्सेप्ट अप्लाई करने के बाद 30 दिन के अंदर परिवार के मुखिया को आधार पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्वेस्ट के एड्रेस को अप्रूवल देना होगा। अगर वह रिजेक्ट कर देता है, या फिर 30 दिन तक सहमति नहीं देता है तो आवेदन रिजेक्ट हो जाएगा।

50 रूपए की फीस वसूली जाएगी:-

ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के लिए आवेदनकर्ता को 50 रुपए फीस देनी पड़ेगी। पेमेंट के बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर मिल जाएगा। यह नंबर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी SMS के जरिए मिलेगा। अगर परिवार का मुखिया 30 दिन के भीतर अनुरोध को अस्वीकार कर देता है, तो पेसे वापस कर दिए जाएंगे। इन लोगों को होगा फायदा रोजगार के लिए अलग शहरों में शिफ्ट हुए लोग इस नियम से अपने आधार में एड्रेस आसानी से अपडेट कर सकेंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।

Related Posts

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। मुंबई: भारतीय नौसेना को आज एक ऐसा खास पोत मिलने जा रहा है, जिसकी असली ताकत समुद्र की सतह पर नहीं, बल्कि समुद्र की गहराइयों में…

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

समाचार-गढ़ 30 अगस्त, 2026। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिविजन (SSR) नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अगले साल जनगणना पूरी होने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें

सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights