Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर अराजकता: न्यायालय में याचिका दायर

Nature

हाईवे पर अराजकता के खिलाफ दीपिका करनाणी ने खटखटाया न्यायालय का दरवाजा

समाचार गढ़ 12 अगस्त 2024 श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे 11 लापरवाहियों और अतिक्रमण की गंभीर स्थिति से जूझ रहा है। स्थानीय निवासियों की सुरक्षा हर वक्त खतरे में रहती है।

इस समस्या को लेकर कस्बे की युवा अधिवक्ता दीपिका करनाणी ने न्यायालय में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने एनएचएआई, जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी और थानाधिकारी के खिलाफ एक दावा दायर किया है। दीपिका करनाणी का आरोप है कि घुमचक्कर सर्किल के पास भारी अतिक्रमण और सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क की ढलान सही नहीं होने से घुमचक्कर के चारों ओर खड्डे बन गए हैं, जिनमें भारी जलभराव रहता है, जिससे आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

इसके अलावा, हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति, अवैध कट और बसों का सड़क के बीच खड़ा होना भी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। इन सब कारणों से लोगों की जान को गंभीर खतरा है।

दीपिका करनाणी ने न्यायालय से अनुरोध किया है कि इन सभी अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 14 अगस्त निर्धारित की गई है।

Related Posts

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बीच हालात संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी ढाका…

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

समाचार गढ़ 21 नवंबर 2026। दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

बांग्लादेश में बिगड़े हालात, 7 जिलों में BGB के 86 प्लाटून तैनात; यूनुस के घर के बाद मंत्री के आवास पर हमला

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का अलर्ट! 60 दिन तक ड्रोन उड़ाने पर रोक, 16 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, 275 पंचायत समितियों पर कब्जा; BJP सिर्फ 63 पर सिमटी

सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights