Nature Nature

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत जैसलसर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

Nature

हर घर तिरंगा अभियान

तिरंगा यात्रा

समाचार गढ़ 12 अगस्त 2024 श्रीडूंगरगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत जैसलसर के द्वारा ग्राम पंचायत के सभी गाँवों में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसके अंतर्गत ग्राम सातलेरा में राउमावि सातलेरा के विद्यार्थियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।जैसलसर सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने समाचार-गढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि संस्था प्रधान नौरत मल सारस्वत ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया जो गाँव के मुख्य मार्गों से होते हुए राउमावि परिसर में सम्पूर्ण हुई।यात्रा में उपस्थित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उद्घोषक नुजल इस्लाम काजी के नेतृत्व में देशभक्ति से ओत प्रोत नारों…..वीर शहीद अमर रहे……. वन्दे मातरम् …….भारत माता के जयकारों से वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया।क्षेत्र के वीर अमर शहीदों कैप्टन चन्द्र चौधरी,अमर शहीद हेतराम गोदारा और अमर शहीद लांसनायक राकेश चोटिया की शहादत को नमन करते हुए यात्रा का समापन हुआ।इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासी गुलाब राम जाखड़, सुगनाराम जाखड़,पण्डित छगन लाल तावणियाँ, देदाराम जाखड़,भागीरथ तावणियाँ , शिवलाल जाखड़ और धन्नाराम जाखड़ सहित उपस्थित ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा करके तिरंगा यात्रा का अभिनन्दन किया।विद्यालय के स्टाफ अमरचंद जाखड़, लल्लू राम मीना, नीलम कँवर, वन्दना, सुमम , अनुराधा और किशनगोपाल बीकानेरी ने तिरंगा यात्रा में सहयोग किया।

Related Posts

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights