Nature Nature

इंश्योरेंस का एक करोड़ क्लेम उठाने के लिए किया फर्जीवाड़ा

Nature

एक कलयुगी पति के बीमा कंपनी से एक करोड़ रुपए का क्लेम उठाने के लिए अपनी पत्नी को ही मरा घोषित कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पत्नी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर कलेम के लिए इंश्योरेंस कंपनी में फाइल भी लगा दी। मामले की पड़ताल में यह झूठ पकड़ में आ गया। मामले का खुलासा होने के बाद जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने खुद की गलती मानते हुए नगर निगम को पत्र लिखा। अब सर्टिफिकेट को निरस्त कर दिया गया है।

हॉस्पिटल के स्टाफ से सांठ-गांठ
नगर निगम ग्रेटर के रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) प्रदीप पारीक और उप रजिस्ट्रार लतेश गुप्ता ने बताया पूरा मामला 4 अप्रैल 2023 का है। गुरुग्राम के मानेसर के रहने वाले जतिन अपनी पत्नी सुशीला देवी को जयपुर में इलाज के लिए लाया था। जेएलएन मार्ग स्थित एसके सोनी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। इस हॉस्पिटल के स्टाफ से सांठ-गांठ कर सुशीला को इलाज के दौरान मृत बता दिया था।

डेथ पहचान पोर्टल पर करवा रजिस्ट्रेशन
उसका 6 अप्रैल 2023 का डेथ रजिस्ट्रेशन पहचान पोर्टल पर करवा दिया था। इस रजिस्ट्रेशन के आधार पर 14 अप्रैल 2023 को सुशीला के पति जतिन ने नगर निगम ग्रेटर के मालवीय नगर जोन में आवेदन करके पत्नी का डेथ सर्टिफिकेट जारी करवा लिया था। 3 महीने बाद जतिन ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सुशीला की पॉलिसी का एक करोड़ रुपए का क्लेम उठाने के लिए आवेदन कर दिया।

डेथ सर्टिफिकेट हुआ कैंसिल
कंपनी ने पड़ताल की तो पता चला कि जिस महिला को डेथ बताकर क्लेम उठाया जा रहा है, वह जिंदा है। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने एसके सोनी हॉस्पिटल पहुंचकर पड़ताल की। मामले का खुलासा हो गया। मामला खुलने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने नगर निगम ग्रेटर को एक पत्र लिखा और निगम से जारी डेथ सर्टिफिकेट को निरस्त करने का आग्रह किया। इसके बाद मार्च 2024 में डेथ सर्टिफिकेट को कैंसिल कर दिया गया।

Related Posts

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। पटना: बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा नदी के किनारे करीब 126 किलोमीटर लंबे मरीन…

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

समाचार-गढ़ 24 अगस्त, 2026। नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में सोमवार देर रात एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक होने के बाद हड़कंप मच गया। गैस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

गंगा किनारे बनेगा 126 KM का मरीन ड्राइव, ₹70,000 करोड़ का प्रोजेक्ट बदल सकता है बिहार की तस्वीर

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

नागपुर में क्लोरीन गैस का रिसाव, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

चंडीगढ़ IED केस में बड़ा खुलासा, 5 किलो जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद; पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

अमरावती के अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चों का चल रहा था इलाज

बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

बादलों के बीच बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा शहर, 30000 लोग जी रहे मुश्किल हालात में, बिना सैलरी करते हैं काम

भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता

भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर होगी अहम बैठक, NSA अजीत डोभाल जाएंगे बीजिंग; 25वें दौर की वार्ता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights