Nature Nature

कांग्रेस की CWC और संसदीय दल की बैठक आज, विपक्ष के नेता के नाम पर लग सकती है मुहर

Nature

समाचार गढ़, 08 जून 2024। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) और पार्टी संसदीय दल की बैठकें शनिवार को होंगी जिनमें मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी. कार्य समिति की बैठक अपराह्न 11 बजे होगी और शाम साढ़े पांच बजे संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है।

संसदीय दल की बैठक में लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य और राज्यसभा के सदस्य शामिल होंगे. इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता के चुनाव पर भी विचार हो सकता है. लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल का नेता ही नेता प्रतिपक्ष होगा।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना जा सकता है. इसके बाद वे नए नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करेंगी. कई कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा है. वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे के  राज्यसभा में विपक्ष के नेता बने रहने की संभावना है।

जयराम रमेश ने दी जानकारी

इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कल की बैठकों का कार्यक्रम इस प्रकार है. पूर्वाह्न 11 बजे होटल अशोक में विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होगी. उसके बाद दोपहर करीब एक बजे प्रेस वार्ता होगी. शाम 5:30 बजे संसद (संविधान सदन) के केंद्रीय कक्ष में सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों और राज्यसभा सदस्यों की कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी.’’

उन्होंने बताया कि होटल अशोक में विस्तारित सीडब्ल्यूसी और सीपीपी सदस्यों के लिए रात्रिभोज भी रखा गया है. कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीती हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 52 सीट जीती थीं।

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा में कांग्रेस धन्यवाद यात्रा निकालेगी. कांग्रेस का कहना है कि इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने में अपनी अग्रणी भूमिका उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार नागरिकों मतदाताओं द्वारा निभाई गई है उसके लिए हमने धन्यवाद यात्रा में सम्मानित करेंगे।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights